×

मझगवां के केल्हौरा गांव में कुआं धंसने से 150 ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का संकट, एक माह से नहीं जागा प्रशासन

सतना जिले के मझगवां जनपद के केल्हौरा गांव में एकमात्र कुआं धंसने के कारण 150 लोगों की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। प्रशासनिक अनदेखी और बारिश के पानी से कुएं का जल दूषित हो चुका है, ग्रामीण दो किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।

By: Star News

Jul 23, 20252:12 PM

view39

view0

मझगवां के केल्हौरा गांव में कुआं धंसने से 150 ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का संकट, एक माह से नहीं जागा प्रशासन

हाइलाइट्स

  • केल्हौरा गांव के डग्गी टोला में एकमात्र कुआं धंसने से 30 घरों की आबादी पानी के लिए तरसी।
  • ग्रामीणों की कई बार शिकायत के बावजूद सरपंच और सचिव नहीं ले रहे सुध, एक माह से हालात जस के तस।
  • दूषित पानी की वजह से स्वास्थ्य संकट का खतरा, ग्रामीण 2 किलोमीटर दूर झिन्नी से ला रहे पीने का पानी।

मझगवां, स्टार समाचार वेब

मझगवां जनपद मुख्यालय के केल्हौरा गांव में एक कुआँ का ऊपरी हिस्सा गिर जाने से ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। 30 घर की आबादी वाले केल्हौरा के डग्गी टोला मे रह रहे 150 लोगो की आबादी के लिए यह कुआँ पेयजल का एक मात्र सहारा था। गांव वाले बताते है 20 साल से हम इसी कुआँ का पानी पीते आ रहे है, जो ना कभी दूषित हुआ और ना ही गर्मियों मे कभी सूखा, लेकिन पिछले महीने कुआँ का ऊपरी हिस्सा धंस कर कुआँ मे ही समा गया जिसके चलते गांव वालों के लिए पीने योग्य पानी का संकट उत्पन्न हो गया है।

सरपंच-सचिव नहीं सुन रहे

कुआं का बाहरी हिस्सा गिरने की जानकारी सरपंच सचिव को दी गई, लेकिन एक माह से भी ज्यादा समय हो जाने के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। अब बारिश का दूषित पानी भी कुआं में पहुंच गया है, जिससे पुरे कुआं का पानी ही दूषित हो गया है। गांव के लोगो को पीने योग्य पानी के लिए दो किलोमीटर दूर झिन्नी मे जाना पड़ता है, जिसके चलते काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।  गांव वालों की मांग है कुआँ की जल्द मरम्मत कराई जाये ताकि पानी के लिए लोगो को जंगल की तरफ भटकना ना पड़े। 

गांव के राममन यादव का कहना है कि कुआं का पानी पहले पीने योग्य था, लेकिन अब ऊपरी हिस्सा गिर जाने से पानी दूषित हो गया है। इस वजह से, उन्हें अपने दैनिक कार्यों के लिए पानी की व्यवस्था के लिए काफी दूर तक भटकना पड़ रहा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026: MP के 50 IAS बने पर्यवेक्षक, जानें पूरा इलेक्शन शेड्यूल

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026: MP के 50 IAS बने पर्यवेक्षक, जानें पूरा इलेक्शन शेड्यूल

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मध्य प्रदेश के 50 IAS अफसरों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। देखें पूरी लिस्ट और चुनाव की तारीखें

Loading...

Mar 16, 20267:08 PM

भोजशाला केस अपडेट: 2 अप्रैल को अगली सुनवाई, हाईकोर्ट जस्टिस करेंगे निरीक्षण

भोजशाला केस अपडेट: 2 अप्रैल को अगली सुनवाई, हाईकोर्ट जस्टिस करेंगे निरीक्षण

भोजशाला विवाद 2026, धार भोजशाला हाईकोर्ट सुनवाई, ASI सर्वे रिपोर्ट भोजशाला, जस्टिस विजय कुमार शुक्ला, हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस, इंदौर हाईकोर्ट न्यूज़।

Loading...

Mar 16, 20267:01 PM

PNG कनेक्शन है तो सरेंडर करना होगा LPG सिलेंडर: सरकार का नया आदेश और ऑयल टैंकर अपडेट

PNG कनेक्शन है तो सरेंडर करना होगा LPG सिलेंडर: सरकार का नया आदेश और ऑयल टैंकर अपडेट

पेट्रोलियम मंत्रालय ने ऊर्जा संकट के बीच PNG और LPG दोनों कनेक्शन रखने वालों के लिए नए नियम जारी किए हैं। जानें कच्चे तेल के जहाज 'जग लाडकी' और गैस कैरियर 'शिवालिक' का लेटेस्ट स्टेटस

Loading...

Mar 16, 20266:26 PM

जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास: सीएम

जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास: सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मार्च 2026 को उज्जैन से 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तीसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। जानें 100 दिवसीय इस अभियान के लक्ष्य, जनभागीदारी और पिछले चरणों की उपलब्धियां।

Loading...

Mar 16, 20266:18 PM

धार: अब भोजशाला की हकीकत हाईकोर्ट के जज लाएंगे दुनिया के सामने

धार: अब भोजशाला की हकीकत हाईकोर्ट के जज लाएंगे दुनिया के सामने

मध्यप्रदेश के धार जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर सोमवार को हाई कोर्ट इंदौर में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्राथमिक जानकारी मिली है कि आगामी दिनों में हाई कोर्ट के न्यायाधीश विवादित स्थल का मुआयना करेंगे।

Loading...

Mar 16, 20263:05 PM