कोठी नगर पंचायत में उपयंत्री प्रियंवदा सिंह की कार्यशैली के खिलाफ 9 पार्षद लामबंद हो गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने राज्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि या तो उपयंत्री को हटाया जाए या फिर वे पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा स्वीकार करें। उपयंत्री पर कार्य में मनमानी और पार्षदों के स्वीकृत कार्यों में बाधा डालने के आरोप लगे हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
इन दिनों विभिन्न नगरीय निकायों में सियासी गरमी देखी जा रही है। रामपुर बाघेलान नगर पंचायत में नपं अध्यक्ष रावेंद्र सिंह के खिलाफ दिया गया अविश्वास का आवेदन चर्चा का विषय बना हुआ है तो वहीं अब कोठी नगर पंचायत में भी ऐसी ही उठा पटक देखी जा रही है। दोनो निकायों में हलचल है मगर बिल्कुल जुदा कारणों से। रामपुर में जहां परिषद के सदस्य दो फाड़ नजर आ रहे हैं तो वहीं कोठी नगर पंचायत में पार्षद लामबंद होकर उपयंत्री की मनमानी का विरोध कर रहे हैं जिसे वार्ड क्र. 13 की पार्षद व नगर पंचायत अध्यक्ष शुखवंती का भी समर्थन प्राप्त है। अब नगर पंचायत अध्यक्ष कोठी ने राज्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर कोठी में पदस्थ उपयंत्री प्रियंवदा सिंह को हटाने की मांग की है। चिट्ठी में अध्यक्ष ने लिखा है कि या तो उपयंत्री को हटाएं या फिर पार्षदों समेत हमारा इस्तीफा लें।
राज्यमंत्री ने दिया था 15 दिन का अवसर, 1 माह बीते
मंगलवार को कोठी नगर पंचायत की अध्यक्ष सुखवंती बाई बुनकर ने राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक प्रतिमा बागरी को पत्र लिखकर मनमानी पर उतारू उपयंत्री को हटाने की मांग की है। नपं अध्यक्ष का राज्यमंत्री को लिखा गया यह दूसरा पत्र है । एक माह पूर्व भी नगर परिषद अध्यक्ष ने राज्यमंत्री को चिट्इी लिखकर उपयंत्री को हटाने की मांग की थी, लेकिन उस दौरान राज्यमंत्री ने उपयंत्री प्रियंवदा सिंह को 15 दिन का अवसर दिया था , ताकि वे पटरी पर आकर वार्डवासियों व पार्षदों का विरोध जीत सकें, लेकिन उपयंत्री पर आरोप हैं कि उनकी कार्यर्शली पर कोई परिवर्तन नहीं आया है। नतीजतन मंगलवार को एक बार पुन: वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद बूटी बाई कोल, वार्ड 2 के पार्षद राम विश्वास पाल, वार्ड 3 की पार्षद गुड्डन देवी आर्य, वार्ड 5 की पार्षद सावित्री द्विवेदी, वार्ड 6 की पार्षद सारिका त्रिपाठी ,वार्ड 7 के पार्षद पंकज मिश्रौलिया ,वार्ड 8 की पार्षद रेणुका गुप्ता तथा वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद ममता प्रजापति ने अध्यक्ष से मुलाकात कर उपयंत्री प्रियंवदा सिंहपर अंकुश लगाने की मांग की। पार्षदों द्वारा विरोध जताए जाने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सुखवंती बाई बुनकर ने राज्यमंत्री को पत्र लिखकर पार्षदों व वार्डवासियों के विरोध से अवगत कराते हुए उपयंत्री को कोठी से हटाने की मांग की है।
15 में से 9 विरोध में
कोठी नगर परिषद में कुल 15 पार्षद हैं जिनमें से एक नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। यदि अध्यक्ष को भी गिना जाय तो 15 पार्षदों वाली कोठी निकाय के 9 पार्षद अपने वार्डों के बाधित विकास कार्यों को लेकर नाराज हैं, जिन्होने उपयंत्री पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपकर हटाने की मांग की है। सौंपे शिकायती पत्र में पार्षदों ने बताया है कि उपयंत्री द्वारा उनके वार्डों के स्वीकृत काम में कोताही बरती जा रही है। पार्षद होने के कारण वार्डवासियों का कोपभाजन पार्षदों को बनना पड़ता है। यह आरोप शुरू से ही लग रहे हैं लेकिन पार्षदों की आवाज अनसुनी ही रही।
कोटर में भी बन चुकी विवाद की स्थिति
बताया जाता है कि उपयंत्री प्रियम्बदा सिंह के दोनों हाथ में लड्डू हैं, एक ओर जहां वे कोटर नगर परिषद में उपयंत्री का दायित्व सम्हाल रही हैं तो वहीं उन्हें कोठी निकाय का भी प्रभार मिला हुआ है। बीते दिनों कोटर परिषद में भी उपयंत्री को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी और अब राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र के निकाय पर भी उपयंत्री की मनमानी परिषद के जनप्रतिनिधियों के आक्रोश का कारण बन रही है। अब जब एक बार पुन: नाराज पार्षदों के बीच नाराजगी फैल रही है और वे सामूहिक इस्तीफे की धमकी दे रहे हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्यमंत्री इस मसले पर क्या निर्णय लेकर अपने ही विस क्षेत्र की निकाय के काम काज को पटरी पर लाती हैं?

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।