दिल्ली में ब्लास्ट के बाद नोएडा में भी हाई अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग तेज
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर एक इको वैन में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट है। NIA टीम मौके पर। जानें ताजा अपडेट्स।

दिल्ली. स्टार समाचार वेब
दिल्ली में लाल किले के पास एक इको वैन में ज़ोरदार धमाका हुआ है, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। यह एक हाई इंटेंसिटी का धमाका था, जिसमें अब तक 09 के शवों को लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल (LNJP) ले जाया गया है, और आशंका है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ, जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर मिली थी। धमाका इतना भीषण था कि 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए, और इको वैन में लगी भीषण आग की चपेट में 7-8 अन्य गाड़ियां भी आ गईं। धमाके के कारण आस-पास की स्ट्रीट लाइटें और खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए।
घटना के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। फिलहाल, चांदनी चौक मार्केट और लाल किले के आसपास के पूरे इलाके और सड़कों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है, और फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट मौके पर पहुंचकर विस्फोट के प्रकार का पता लगा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए NIA की टीम को भी मौके पर भेजा जा रहा है, क्योंकि शुरुआती जांच में यह मामला किसी लोकल धमाके से बड़ा और बड़ी साजिश का हिस्सा प्रतीत हो रहा है।
धमाके की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है; पुलिस इसकी जांच कर रही है कि यह सीएनजी सिलेंडर फटने से हुआ या किसी अन्य कारण से। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है, खासकर तब जब आज ही दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भारी मात्रा में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया है। हालांकि, दोनों घटनाओं को जोड़ना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन यह केमिकल आमतौर पर विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होता है।
दिल्ली में ब्लास्ट के बाद नोएडा में भी हाई अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग तेज
दिल्ली में भयंकर धमाके के बाद मुंबई में भी हाई अलर्ट, एक्टिव हुईं सुरक्षा एजेंसियां
खबर अपडेट हो रही है

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।