पन्ना पुलिस ने कर्नाटक के मंगलुरू से 32 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी रोशन सल्डाना को गिरफ्तार किया। आरोपी पर देशभर में वित्तीय अपराधों के 27 से अधिक मामले दर्ज हैं।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
पुलिस द्वारा लोन दिलाने के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी रोशन सल्डाना को पन्ना पुलिस ने कर्नाटक के मंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी न केवल पन्ना बल्कि देशभर के कई राज्यों में वित्तीय अपराधों में संलिप्त रहा है आरोपी के विरूद्ध प्रवर्तन निदेशालय ईडी सहित विभिन्न एजेंसियों में अभी तक कुल 27 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सांईकृष्ण थोटा ने प्रेसवार्ता के मध्यम से पूरे मामले का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि 06.06.2025 को फरियादी साजिद खान निवासी पन्ना ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रिसॉर्ट निर्माण हेतु लोन की आवश्यकता पर उसने मोबाइल के माध्यम से कथित कंपनी ह्लसाई कन्सल्टेंट्स, चित्रदुर्गा (कर्नाटक)ह्ल से संपर्क किया। कंपनी के लोगों ने लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर लोन प्रक्रिया एवं स्टाम्प डियूटी के नाम पर फरियादी से अलग-अलग किश्तों में कुल 32 लाख रुपये जमा कराए, परंतु न तो लोन स्वीकृत किया गया और न ही रुपये लौटाए गए। फरपियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 318 (4),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया। थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु पुलिस सायबर सेल शाखा पन्ना से जानकारी प्राप्त की गई। जिसके अनुसार पता चला कि मामले का मुख्य आरोपी रोशन सल्डाना अन्य प्रकरणों में पहले से ही मंगलुरू जिला जेल में निरुद्ध है। मामले का एक अन्य आरोपी जिसके बैंक खाता में पैसा जमा हुआ था। उसकी मृत्यु हो चुकी है।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर ट्रांजिट रिमांड पर पन्ना लाया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूँछताछ पर पता चला कि ह्लसाई बाबा फाइनेंस कंपनीह्ल पूरी तरह फर्जी थी और उसका कोई अस्तित्व नहीं है। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी के बताये अनुसार चित्रदुर्गा एवं बैंगलुरू में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंपनी का कोई दस्तावेज अथवा राशि आरोपी के पास से बरामद नहीं हुई। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध प्रवर्तन निदेशालय सहित देश के अलग-अलग राज्यो में वित्तीय धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग व अन्य गंभीर अपराधों के कुल 27 प्रकरण पंजीबद्ध है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तार होना शेष है। कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा, सउनि रामकृष्ण पाण्डेय, प्र.आर. बृषकेतु रावत, आइमात सेन, खेमचन्द्र राय, आर. सुजीत यादव एवं साइबर टीम पन्ना का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उपरोक्त पुलिस टीम को पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।