×

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 2025: 3 दिन का भव्य उत्सव, जुबिन नौटियाल और 2000 ड्रोन शो आकर्षण

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस (1-3 नवंबर) इस बार 'उद्योग एवं रोजगार वर्ष' की थीम पर 3 दिवसीय 'अभ्युदय मध्यप्रदेश' समारोह के रूप में मनाया जाएगा। जुबिन नौटियाल और हंसराज रघुवंशी की संगीत प्रस्तुति, 2000 ड्रोन शो, 'सम्राट विक्रमादित्य' महानाट्य और डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणाओं पर करें एक नज़र।

By: Ajay Tiwari

Oct 31, 20254:30 PM

view1

view0

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 2025: 3 दिन का भव्य उत्सव, जुबिन नौटियाल और 2000 ड्रोन शो आकर्षण

हाइलाइटस

  • मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2025 का उत्सव
  • 3 दिन तक 'उद्योग और रोजगार' की थीम पर  आयोजन
  • पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी दी कार्यक्रम की जानकारी

भोपाल. स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस (1 नवंबर) के अवसर पर इस वर्ष राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय 'अभ्युदय मध्यप्रदेश' समारोह का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुसार, यह आयोजन 'उद्योग एवं रोजगार वर्ष' की थीम पर केंद्रित होगा, जो राज्य के सतत विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और जनभागीदारी की भावना को दर्शाएगा। समारोह में केंद्रीय मंत्री, नागरिक उड्डयन, किंजरापु राममोहन नायडू और केंद्रीय राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर प्रदेशवासियों को 'पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा' के रूप में बड़ी सौगात देंगे, जिसके तहत पहले दिन उज्जैन के लिए प्रतीकात्मक हेलीकॉप्टर उड़ान भरी जाएगी। साथ ही, कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता सहित कई बड़ी घोषणाओं की भी उम्मीद है।

तीन दिवसीय कार्यक्रमों की मुख्य झलकियाँ

सभी मुख्य समारोह प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से शुरू होंगे।

दिन तारीख प्रमुख आकर्षण कलाकार/कार्यक्रम
पहला दिन 1 नवंबर भव्य ड्रोन शो (2000 ड्रोन) 'विरासत से विकास' पर ड्रोन शो, जुबिन नौटियाल एवं ग्रुप मुंबई की प्रस्तुति, 'विश्ववंद - श्रीकृष्ण की सांगीतिक यात्रा'
दूसरा दिन 2 नवंबर महानाट्य का मंचन उज्जैन की विशाला सांस्कृतिक समिति द्वारा 'सम्राट विक्रमादित्य' महानाट्य, हंसराज रघुवंशी चंडीगढ़ की संगीत प्रस्तुति
तीसरा दिन 3 नवंबर महानाट्य का पुनः मंचन 'सम्राट विक्रमादित्य' महानाट्य का पुनः मंचन, स्नेहा शंकर मुंबई की संगीत प्रस्तुति

 दिन के कार्यक्रम और प्रदर्शनियाँ

  • दोपहर में आयोजन: 2 और 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे से प्रदेश के जनजातीय एवं लोक नृत्य जैसे करमा, भगोरिया, बधाई, गणगौर, मोनिया आदि की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।

  • प्रदर्शनियाँ और मेले: समारोह परिसर में 'एक जिला-एक उत्पाद' शिल्प मेला, 'स्वाद' देशज व्यंजन मेला और विविध प्रदर्शनियाँ लगाई जाएंगी। इनमें 'विकसित मध्यप्रदेश 2047', 'मध्यप्रदेश के गौरव', 'विक्रमादित्य और अयोध्या' जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे।

  • सांस्कृतिक यात्राएं: समारोह से पहले 30 और 31 अक्टूबर को सांस्कृतिक यात्राएं निकाली गईं, जिनमें महानाट्य के पात्रों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

घोषणाओं की उम्मीद

प्रदेश के कर्मचारी और अधिकारी स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से बढ़े हुए महंगाई भत्ते (DA) की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में न्यायिक सेवा और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को बढ़े हुए डीए के आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर राज्य के कर्मचारियों के हित में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल के अंकित साहू की थाईलैंड में संदिग्ध मौत, परिजनों ने साजिश की आशंका जताई

1

0

भोपाल के अंकित साहू की थाईलैंड में संदिग्ध मौत, परिजनों ने साजिश की आशंका जताई

भोपाल निवासी अंकित साहू की थाईलैंड में समुद्र में डूबने से हुई मौत पर परिवार ने साजिश का आरोप लगाया है। मृतक को तैरना आता था और 6 फीट हाइट थी। परिजनों ने मोबाइल पासवर्ड मांगने के बाद मौत की सूचना मिलने पर सवाल उठाते हुए मध्य प्रदेश सरकार से उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है।

Loading...

Oct 31, 20257:48 PM

जबलपुर: अंजुमन इस्लामिया स्कूल का 'शुक्रवार की छुट्टी' का आदेश निरस्त, भाजपा विरोध के बाद कार्रवाई

1

0

जबलपुर: अंजुमन इस्लामिया स्कूल का 'शुक्रवार की छुट्टी' का आदेश निरस्त, भाजपा विरोध के बाद कार्रवाई

जबलपुर के अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल ने नए सत्र से शुक्रवार को छुट्टी और रविवार को स्कूल खोलने का आदेश वापस ले लिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने इसे 'तुगलकी फरमान' बताया था, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई हुई। प्रबंधन ने जुमे की नमाज के कारण उपस्थिति कम होने का हवाला दिया था।

Loading...

Oct 31, 20256:33 PM

धीरेंद्र शास्त्री की 'सनातन एकता पदयात्रा' पर विवाद: दामोदर यादव हाईकोर्ट में देंगे चुनौती, FIR की तैयारी

1

0

धीरेंद्र शास्त्री की 'सनातन एकता पदयात्रा' पर विवाद: दामोदर यादव हाईकोर्ट में देंगे चुनौती, FIR की तैयारी

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की 7 नवंबर से शुरू होने वाली 'सनातन एकता पदयात्रा' पर विवाद। दलित पिछड़ा समाज संगठन के अध्यक्ष दामोदर यादव ने धमकी के आरोप लगाते हुए यात्रा रोकने के लिए हाईकोर्ट में याचिका और प्रदेशभर में पुतला दहन की घोषणा की। पूरा मामला और दोनों पक्षों का बयान जानें।

Loading...

Oct 31, 20256:03 PM

देवास: अपर तहसीलदार हर्षल बहरानी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, EOW की कार्रवाई

1

0

देवास: अपर तहसीलदार हर्षल बहरानी 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, EOW की कार्रवाई

देवास तहसील कार्यालय में उज्जैन EOW टीम ने अपर तहसीलदार हर्षल बहरानी को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। किसान से तीन भूमि मामलों के निपटारे के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी।

Loading...

Oct 31, 20254:56 PM

MP DGP कैलाश मकवाना का कार्यकाल बढ़ा: अब 1 दिसंबर 2026 को होंगे रिटायर

1

0

MP DGP कैलाश मकवाना का कार्यकाल बढ़ा: अब 1 दिसंबर 2026 को होंगे रिटायर

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के लिए सेवा विस्तार मिला है। अब उनका रिटायरमेंट 1 दिसंबर 2025 के बजाय 1 दिसंबर 2026 को होगा। गृह विभाग ने जारी किए आदेश।

Loading...

Oct 31, 20254:39 PM