DRI नागपुर की टीम ने भोपाल के एक होटल से 3 वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से तेंदुए की खाल और सिर जब्त किया है। जानें मध्य प्रदेश में वन्यजीवों के बढ़ते शिकार, बांधवगढ़ में बाघों की मौत और शिकारी नेटवर्क पर कार्रवाई का पूरा ब्यौरा।

हाइलाइट्स
भोपाल. स्टार समाचार वेब
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की नागपुर टीम ने भोपाल में बड़ी कार्रवाई करते हुए वन्यजीवों के शिकार में शामिल तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने शनिवार देर रात एक होटल से इन तस्करों को दबोचकर उनके पास से तेंदुए की पूरी खाल और उसका सिर जब्त किया है। ये तस्कर इन दुर्लभ वन्यजीव अंगों को बेचने की फिराक में थे।
DRI की टीम ने तीनों आरोपियों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। अब टीम उनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने यह शिकार कहाँ से किया और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में उनका नेटवर्क किस हद तक फैला हुआ है।
मध्य प्रदेश में वन्यजीवों के शिकार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जो चिंता का विषय है। हाल ही में, 26 अक्टूबर को जबलपुर के सिहोर स्थित एक फैक्ट्री परिसर से एक तेंदुए का शव बरामद किया गया था, जिसके दाँत और नाखून गायब थे, जिससे शिकार की आशंका मजबूत हुई।
राज्य सरकार ने भी विधानसभा में यह स्वीकार किया है कि वन्यप्राणियों के शिकार की घटनाओं में वृद्धि हुई है। पिछले पाँच वर्षों में, प्रदेश में 2274 वन्यजीवों का शिकार हुआ है।
बाघों पर सख्त निगरानी के चलते अब शिकारियों का ध्यान तेंदुओं पर केंद्रित हो गया है, क्योंकि वे बाघों की तुलना में अधिक संख्या में मौजूद हैं और अक्सर टाइगर रिजर्व के बाहरी इलाकों में आसानी से मिल जाते हैं।
प्रदेश के सर्वाधिक बाघों वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में भी वन्यजीवों की जान का खतरा बना हुआ है। पिछले एक महीने में बांधवगढ़ में पाँच बाघों की जान जा चुकी है। सेवानिवृत्त अधिकारी सुदेश बाघमारे के अनुसार, मध्य प्रदेश के जंगलों में शिकारी सक्रिय हैं और कई स्थानीय लोग उनके मददगार बन रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसे तत्वों पर नकेल कसने के लिए और अधिक सख्ती की जरूरत है।
शिकारियों को पकड़ने की कार्रवाई भी लगातार जारी है। इसी साल जुलाई में DRI ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से बाघ के अंग बरामद किए थे। इन आरोपियों ने सिवनी में करंट लगाकर एक बाघ शावक का शिकार किया था। इससे पहले मई 2025 में भी चार तस्करों को पकड़ा गया था, जिनके पास से ट्रॉफी में बदली गई दो तेंदुए की खालें और जंगली सूअर के दाँत जब्त किए गए थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।