मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे कुख्यात सूदखोर को पकड़ा है जो कि छत्तीसगढ़ से फरार होकर यहां छुपा था। सूदखोर का नाम वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ से आई रायपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सूदखोर का नाम वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर बताया जा रहा है।
ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे कुख्यात सूदखोर को पकड़ा है जो कि छत्तीसगढ़ से फरार होकर यहां छुपा था। सूदखोर का नाम वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ से आई रायपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्वालियर के विंडसर हिल से उसे गिरफ्तार किया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है। आरोपी ग्वालियर के सिरोल स्थित पॉश टाउनशिप विंडसर हिल्स में तीन महीने से छुपकर रहा था। रायपुर पुलिस की टीम ने बीती देर रात को ग्वालियर में दबिश दी। यहां से आरोपी वीरेन्द्र तोमर को पकड़कर अपने साथ ले गई है। ग्वालियर पुलिस को आरोपी को पकड़े जाने की खबर दी है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि छत्तीसगढ़ का आरोपी यहां किसके फ्लैट में रह रहा था।
छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर में रहने वाला वीरेंद्र सिंह तोमर पर वहां के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई लोगों को वह अपनी सूदखोरी के जाल में फंसाकर बर्बाद कर चुका है। पर वहां उसका विरोध बढ़ा और पुलिस ने उस पर सख्ती की तो वीरेन्द्र तोमर वहां से भाग आया।
फरार वीरेन्द्र तोमर की छत्तीसगढ़ पुलिस को कई महीनों से तलाश थी। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं लग रहा था। रायपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वीरेंद्र ग्वालियर मे छुपा हुआ है। रायपुर पुलिस ने ग्वालियर आकर एसएसपी धर्मवीर सिंह से मदद मांगी। एसपी ने ग्वालियर पुलिस टीम को रायपुर पुलिस के साथ भेजा। इसके बाद उसके छिपने के ठिकाने विंडसर हिल्स में दबिश देकर पकड़ लिया है।
सूदखोर वीरेंद्र तोमर के खिलाफ छत्तीसगढ़ मे कई केस दर्ज हैं। पीड़ित की शिकायत के बाद रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा ने गंभीरता से लिया। इसके बाद इसके ठिकानों पर छापे मारे गए। वीरेन्द्र तोमर खुद को एक सोसायटी का अध्यक्ष बताकर वसूल करता था। सैकड़ों गरीब लोगों से भी इसने मोटा सूद वसूला है और भागकर ग्वालियर में आकर छुप गया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों की व्यवस्थाओं में राज्य सरकार ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं। मंडी में अब एक रजिस्टर्ड व्यापारी को एक ही दुकान आवंटित की जाएगी। राज्य सरकार ने पहली बार प्रदेश की मंडियों के लिए यह व्यवस्था लागू की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी सोमवार को 12 बजे खंडवा पहुंचे। यहां नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में शामिल हुए। साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के खाते में 3300 करोड रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर कर किसानों से संवाद किया।
भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के केस में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट 7 अगस्त को इस हाई-प्रोफाइल केस पर सुनवाई करने जा रहा है।
मध्यप्रदेश सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 35 लोगों की मौत के बाद मध्य प्रदेश सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पूरे प्रदेश में जल सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। सभी जल स्रोतों की जियो टैगिंग की जाएगी ताकि उनकी लोकेशन और स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड रहे।
मध्य प्रदेश में वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के तहत खंडवा में आयोजित किए जा रहे बलराम कृषि महोत्सव में सोमवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शामिल होंगे। पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसानों से वर्चुअल संवाद प्रस्तावित था, लेकिन अब वे स्वयं सोमवार को खंडवा पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा और करोड़ों के माल के साथ केमिकल जब्त किए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।
दतिया का सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। भगवा पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह का प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दतिया की गलियों में यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि एक अनोखा लोक-उत्सव जैसा नजारा बन गया है।
मध्यप्रदेश में भले ही सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपियों पर केस चलाने के लिए विभिन्न विभाग अभियोजन की अनुमति देने में आनाकानी कर रहे हैं।
रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।