इंदौर के पास महू में सनसनीखेज वारदात! ड्रीमलैंड चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने शराब कंपनी के कर्मचारियों से 10 लाख रुपये से भरा बैग छीना। पुलिस ने शुरू की जांच, कर्मचारियों पर भी शक।

महू. स्टार समाचार वेब
इंदौर के पास महू में शुक्रवार सुबह एक बड़ी और चौंकाने वाली आपराधिक घटना सामने आई है। महू के व्यस्त ड्रीमलैंड चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के ठीक बाहर, बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने शराब कंपनी के कर्मचारियों से 10 लाख रुपये नकदी से भरा बैग छीन लिया। यह वारदात सुबह करीब 11:30 बजे हुई, जब बाजार में अच्छी खासी भीड़ थी।
शराब कंपनी के तीन कर्मचारी—हर्षित, गौरव और रौनक—शुक्रवार को बैंक संबंधी काम से निकले थे। उन्होंने महू की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से चालान भरने के लिए 10 लाख रुपये की बड़ी रकम निकाली। कर्मचारियों ने यह राशि एक बैग में रखी और जैसे ही वे बैंक से बाहर निकले, पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर हर्षित के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और तुरंत मौके से फरार हो गए।
लूट की सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने तत्काल अपने ठेकेदार बद्री फौजी को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। लुटेरों की पहचान और उनकी बाइक का नंबर जानने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इस मामले में कंपनी मालिक (ठेकेदार बद्री फौजी) के बेटे अमन ठाकुर ने एक नया मोड़ दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर तीनों कर्मचारियों की भूमिका पर संदेह जताया है। अमन ठाकुर का कहना है कि तीनों कर्मचारी मानपुर के रहने वाले हैं। लूट की घटना जिस जगह हुई, उसके ठीक सामने यातायात पुलिस की चौकी स्थित है। बीच बाजार में इतनी बड़ी लूट होने के बावजूद, कर्मचारियों ने कथित तौर पर चोरों का पीछा करने या शोर मचाने का कोई खास प्रयास नहीं किया। इससे आशंका है कि पूरी वारदात में कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।
राजधानी भोपाल में जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपए से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है। यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है।
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह