सिंगरौली के मोरवा क्षेत्र में पवन शाह हत्याकांड के बाद तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। सुरक्षा के लिए कई जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है और संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

हाइलाइट्स:
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
मोरवा थाना क्षेत्र में पवन शाह हत्याकांड के बाद हिंसा और तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। मोरवा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमावर्ती जिला सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना से अतिरिक्त पुलिस बल मंगा लिया गया है। देर रात से सुबह तक विभिन्न वाहनों से बलों का आना जारी रहा। पुलिस द्वारा मोरवा सहित शहर के कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। घटना के बाद मोरवा, माड़ा, महिला थाना, अजाक थाना समेत विभिन्न थानों और चौकियों से पुलिस बल लगाया गया है। वहीं जिले के अन्य थानों के साथ-साथ बाहरी बल भी बुलाकर कुल सैकड़ों पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। प्रशासन ने साईंनगर सर्किट हाउस, पुरानी बाजार, अंबेडकर नगर, गैस गोदाम क्षेत्र, चटका मुक्तिधाम समेत कई स्थानों को संवेदनशील मानते हुए विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। हालांकि परिजनों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए मृतक के परिजन सहित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग किया है। वहीं मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग किया है।
लगातार पेट्रोलिंग कर रही पुलिस
जानकारी अनुसार पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करें और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति बनने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दें। सभी जवानों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ ड्यूटी पर उपस्थित रहने के आदेश भी दिए गए हैं।
दूसरे दिन भी बनी रही तनाव की स्थिति
बीते बुधवार को लापता किशोर का शव मिलने के बाद मोरवा थाने के सामने उग्र प्रदर्शन, पथराव और तोड़फोड़ की घटना में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ना पड़ा था। देर रात भी लोगों ने साईं नगर कॉलोनी में आरोपी पंकज गुप्ता के अवैध अहाते समेत उसकी स्कॉर्पियो वाहन को आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। जिसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार सुबह से ही स्थिति नियंत्रण में दिखी। लेकिन पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
मृतक के घर पर तैनात रही पुलिस
मृतक पवन शाह का शव पोस्टमार्टम के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसके निवास पर ले जाया गया। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जैसे ही शव गांव पहुंचा कि परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रखा ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
एहतियात के तौर पर बढ़ाई गई है सुरक्षा
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल बैढ़न, कलेक्ट्रेट कार्यालय और न्यायालय परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इन स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात कर आवागमन और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।