मैहर में 100 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट बना जनता के लिए मुसीबत! एलसी इंफ्रा द्वारा संचालित सीवर लाइन प्रोजेक्ट ने शहर की सड़कों को बदहाल कर दिया है। बरसात ने निर्माण कार्य की पोल खोल दी है—कहीं गड्ढे, कहीं पानी भरा। कांग्रेस सड़क पर उतरी और प्रशासन पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। जानिए कैसे विकास कार्य बना आफत और क्यों उठी जांच की मांग।

मैहर, स्टार समाचार वेब
शहर में सौ करोड़ की लागत से तैयार की जा रही सीवर लाइन प्रोजेक्ट आम लोगों के लिए आफत बन गई है। शहरवासियों की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी आंदोलित है, और वह समस्या के समाधान की मांग को लेकर सड़क पर उतर आई है। बताया गया है कि यहां पर इस प्रोजेक्ट का काम पिछले एक साल से चल रहा है।
बरसात ने खोली पोल
शहर में सीवर लाइन का काम गुजरात की एलसी इंफ्रा कम्पनी द्वारा कराया जा रहा है। कंपनी द्धारा इस काम को मैहर नगर पालिका की देखरेख में किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत किए गए कार्यों की पोल पहली ही बरसात ने ही खोल कर रख दी है। बताया गया है कि सीवर लाइन बिछाने के बाद गड्ढे को कंप्रेस करके सड़क को उसी तरह से बनाना था ताकि लोग यहां चल सके। आरोप लग रहे हैं कि न तो यहां सड़क को पहले की तरह बनाया गया और न ही गढ्ड़ों को कंप्रेस किया गया, साथ ही कार्य को गुणवत्ता पूर्ण किया गया।
गड्ढे ही गड्ढे
बताया गया है कि सीवर लाइन प्रोजेक्ट के कारण शहर की सड़कों का बुरा हाल है। यहां अलाउद्दीन तिराहा से लेकर देवी जी मार्ग तक जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इन गढ्ढे को लेकर मैहर ब्लॉक कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कहा कि यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि यह प्रशासनिक आपदा है। हम यह सत्य जनता के सामने रखेंगे कि यह सब लापरवाही और भ्रष्टाचार की उपज है।
हो रही धांधली
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता नाम की कोई चीज ही नहीं बची। शारदा देवी मंदिर मार्ग, उदयपुर मार्ग और सरलानगर मार्ग की स्थिति का परीक्षण कराया जाय तो यहां किए जा रहे कार्यो मे भ्रष्टाचार की सीमा पार हुई है। मनीष पटेल ने कहा कि अगर ठेकेदार प्रशासन के नियंत्रण में नहीं हैं तो आपकी चुप्पी भी संदिग्ध है। भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस अब आंदोलन करेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।