मध्य प्रदेश के सागर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने PHE विभाग के कार्यपालन यंत्री (EE) एस.एल. बाथम और उनके ड्राइवर को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा। जल जीवन मिशन के ₹2.16 करोड़ के काम में माँगा था 3.5% कमीशन

सागर में लोकायुक्त कार्रवाई
सागर | स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के सागर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। बुधवार को लोकायुक्त की टीम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के कार्यालय में दबिश देकर कार्यपालन यंत्री (EE) एस.एल. बाथम और उनके निजी वाहन चालक फूल सिंह को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'जल जीवन मिशन' के तहत चल रहे कार्यों में कमीशनखोरी को लेकर की गई।
मामले का खुलासा तब हुआ जब बिहार निवासी ठेकेदार शैलेष कुमार ने लोकायुक्त एसपी से शिकायत दर्ज कराई। शैलेष को सागर जिले में जल जीवन मिशन के तहत करीब 2 करोड़ 16 लाख रुपये के अधूरे कार्यों को पूरा करने का अनुबंध मिला था। आरोप है कि कार्यपालन यंत्री एस.एल. बाथम ने इस टेंडर के एवज में 3.5 प्रतिशत कमीशन (घूस) की मांग की थी।
काफी जद्दोजहद और मान-मनौव्वल के बाद भ्रष्टाचार का यह सौदा 6 लाख रुपये में तय हुआ। ठेकेदार ने भ्रष्टाचार के आगे झुकने के बजाय कानून की मदद लेना उचित समझा और लोकायुक्त को साक्ष्य सौंप दिए।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। बुधवार को जैसे ही ठेकेदार शैलेष कुमार रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 1.50 लाख रुपये लेकर ईई कार्यालय पहुँचे, वहाँ का दृश्य चौंकाने वाला था। ईई बाथम ने सतर्कता बरतते हुए खुद पैसे हाथ में लेने के बजाय अपने ड्राइवर फूल सिंह को राशि थमाने का इशारा किया। जैसे ही ड्राइवर ने वह राशि अपने पास रखी, पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने मौके पर दबिश दी। रसायनों (केमिकल) से हाथ धुलवाए जाने पर रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।
लोकायुक्त निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि कार्यपालन यंत्री और उनके ड्राइवर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही सागर कलेक्ट्रेट और पीएचई विभाग के गलियारों में सन्नाटा पसर गया। वर्तमान में लोकायुक्त की टीम कार्यालय के पुराने बिलों, टेंडरों और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। विभाग में चर्चा है कि यह महज एक मामला है, जबकि कई अन्य ठेकेदार भी इसी तरह की अवैध वसूली का शिकार हो रहे थे।
प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप योजना 'जल जीवन मिशन' जिसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पानी पहुँचाना है, उसमें इस स्तर के अधिकारी का रिश्वत लेते पकड़ा जाना सिस्टम की सड़न को उजागर करता है। सागर की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि बिना 'कमीशन' के सरकारी योजनाओं के पहिए घूमना आज भी एक बड़ी चुनौती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।