सतना के मझगवां वनपरिक्षेत्र में बाघ संरक्षण को नई तकनीकी ताकत मिलने जा रही है। मार्च 2026 से पूरे रेंज में 200 अत्याधुनिक ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे बाघों की गतिविधियों, सुरक्षा और अवैध शिकार पर प्रभावी निगरानी संभव होगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
वनमंडल का मझगवां वनपरिक्षेत्र आगामी मार्च 2026 से अत्याधुनिक ट्रैप कैमरा निगरानी प्रणाली से लैस होने जा रहा है। बाघों की बढ़ती संख्या और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग ने पूरे रेंज में लगभग 200 ट्रैप कैमरे लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। यह प्रदेश का पहला वनक्षेत्र होगा, जहां इतने बड़े स्तर पर कैमरे एक साथ तैनात किए जा रहे हैं। इस पहल से मझगवां की जैविक संपदा की निगरानी आसानी से हो सकेगी और शिकारियों की गतिविधियों पर भी असरदार रोक लगाई जा सकेगी। मझगवां रेंज लंबे समय से बाघों की उपस्थिति के कारण सुर्खियों में रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार यहां तीन दर्जन से ज्यादा बाघ विचरण करते हैं। खासकर सरभंगा बीट में बाघों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है, जहां कई बार ग्रामीणों ने बाघों को सड़क पार करते हुए देखा है। लगातार बढ़ रहे बाघों के कुनबे और मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावनाओं को देखते हुए वन विभाग अतिरिक्त सतर्कता बरतने की कोशिशों में जुटा है। इसी कड़ी में पूरे रेंज को ट्रैप कैमरों के जाल से कवर करने का फैसला लिया गया है, जिससे बाघों की मूवमेंट, स्वास्थ्य तथा व्यवहार पर लगातार नजर रखी जा सके।
बाघ संरक्षण को मिलेगी नई दिशा
ट्रैप कैमरों के जरिए वन विभाग को बाघों की सटीक गिनती, जन्म दर, स्वास्थ्य स्थिति तथा क्षेत्रीय दावों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। यह जानकारी टाइगर कंजर्वेशन प्लान के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। कैमरे शिकारियों की गतिविधियों पर भी करारी चोट करेंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति, वाहन या संदिग्ध मूवमेंट की तस्वीरें स्वत: रिकॉर्ड होंगी। इससे अवैध शिकार रोकने में विभाग को ठोस सबूत मिलेंगे। वन विभाग का मानना है कि यह तकनीकी उन्नयन मझगवां रेंज को प्रदेश के सबसे सुरक्षित वनक्षेत्रों में बदल देगा। कैमरा नेटवर्क सक्रिय होने के बाद बाघों की सुरक्षा में कई गुना बढ़ोतरी होगी और जंगल में अवैध घुसपैठ पर लगभग पूर्ण नियंत्रण संभव हो सकेगा। नए वर्ष में इस परियोजना के शुरू होते ही मझगवां रेंज आधुनिक निगरानी तंत्र से सुसज्जित हो जाएगा, जो बाघ संरक्षण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होने वाला है।
कैसे लगाए जाएंगे ट्रैप कैमरे?


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।