रीवा में बीसी समूह के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। करीब 200 निवेशकों ने एक व्यापारी पर जमापूंजी हड़पने का आरोप लगाया है। वर्ष 2021 के बाद राशि न मिलने से आक्रोशित पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
बीसी समूह के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस ठगी को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि शहर के ही एक व्यापारी ने दिया है। जमापूंजी नहीं मिलने पर पीड़ित शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराये। लिहाजा प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे फरियादियों ने बताया कि घोघर निवासी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ सुक्खू नामक व्यक्ति के द्वारा बीसी समूह चलाया जाता था। जिसमें शहर के करीब 2 सौ लोग जुड़े हुये थे। उनके द्वारा हर माह समूह में अपनी क्षमता अनुरूप रुपये जमा किये जाते थे। उक्त राशि उन्हें जरुरत पड़ने पर कुछ प्रतिशत अधिक के साथ लौटाई जाती थी। पहले तो समूह ठीक तरीके से चला, लोगों की जमापूंजी फायदे के साथ वापस मिली। लेकिन जब समूह में 2सौ से अधिक लोग जुड़ गये और करोड़ों रुपये एकत्रित हो गये तो समूह संचालक मोहम्मद अली उर्फ सुक्कू उक्त राशि को डकार गया। रुपये जमा करने वाले लोगों को जब राशि नहीं मिली तो वह अब पुलिस के दरवाजे में पहुंचे हैं और राशि वापस दिलाये जाने की मांग कर रहे हैं।
वर्ष 2021 से नहीं मिली राशि
शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित अंकुर प्रजापति, विजय साहू, शिवकुमार साहू, प्रमोद साहू समेत अन्य ने बताया कि शुरू के वर्ष में उन्हें बकायदा रुपये मिलते थे। लेकिन वर्ष 2021 के बाद उन्हें फायदा तो दूर जमापूंजी भी नहीं मिली। कई बाद समूह संचालक से इस संबंध में बात की गई, लेकिन वे बीमारी का बहाना बता कर टालते रहे।
अब मिल रही झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी
हद तो यह है कि जब समूह संचालक से पीड़ित व्यक्ति मिलने उसके घर पहुंचे और अपनी जमा पूंजी मांगी तो उन्होंने पहले बीमारी का बहाना बता कर कई माह टाल दिया। पीड़ितों ने कड़ा रुख अपनाया और पुलिस में जाने की धमकी दी तो समूह संचालक के घर की महिलाएं उन्हें ही झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने लगी। यही वजह है कि अब पीड़ितों ने एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की है।
क्या होता है बीसी समूह
बीसी का अर्थ बचत वित्तीय समूह होता है। इसमें लोग आपस में मिलकर हर माह रुपये एकत्रित करते हैं और उक्त राशि को हर माह बारी-बारी से लेते हैं। इसके लिये बकायदा एक व्यक्ति के पास रुपये एकत्रित किये जाते हैं। हालांकि इसके लिये प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है, लेकिन शहर में कई ऐसे बीसी समूह चल रहे हैं, जिनके पास लाइसेंस नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।