मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट बैठक में पचमढ़ी नजूल क्षेत्र को अभयारण्य से बाहर करने, नर्मदापुरम की सिंचाई योजनाओं और ओबीसी युवाओं को विदेश भेजने की योजना 2025 को मिली मंजूरी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई
भोपाल । स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई क्रांतिकारी निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने पचमढ़ी के रहवासियों को बड़ी राहत देने के साथ-साथ सिंचाई, वन्यजीव संरक्षण और युवाओं के विदेशी रोजगार के लिए करोड़ों रुपये के बजट को हरी झंडी दी है।
कैबिनेट ने पचमढ़ी नगर के साडा (SADA) नियंत्रण वाले 395.939 हेक्टेयर नजूल क्षेत्र को पचमढ़ी अभयारण्य (Sanctuary) की सीमा से बाहर करने की ऐतिहासिक स्वीकृति दी है। अब यह भूमि पूर्णतः राजस्व नजूल घोषित होगी, जिससे स्थानीय विकास और भूमि संबंधी प्रक्रियाओं में सुगमता आएगी।
प्रदेश के 9 टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्रों के विकास के लिए आगामी 5 वर्षों (2026-31) के लिए 390 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जिनमें चेनलिंक फेंसिंग, वन्यप्राणी सुरक्षा, चारागाह एवं जल स्रोतों का विकास और कौशल उन्नयन शामिल है।
नर्मदापुरम जिले की कृषि को सशक्त बनाने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है:
तवा परियोजना (बागरा शाखा): ₹86.76 करोड़ की लागत से 4200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई। (लाभान्वित: बाबई एवं सोहागपुर के 33 ग्राम)
पिपरिया ब्रांच केनाल परियोजना: ₹128.71 करोड़ की लागत से 6000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई। (लाभान्वित: सोहागपुर के 30 ग्राम)
पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार ने पुरानी योजना को संशोधित कर "अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार नियोजन योजना 2025" शुरू की है।
लक्ष्य: आगामी 3 वर्षों में ₹45 करोड़ के खर्च से प्रतिवर्ष 600 युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाना।
कैबिनेट ने तीन प्रमुख विभागों की 17 योजनाओं को 2031 तक निरंतर रखने के लिए कुल 17,864.26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं:
खाद्य विभाग: मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता हेतु ₹15,000 करोड़।
राजस्व विभाग: कार्यालय और आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹2,487 करोड़।
जनजातीय कार्य विभाग: छात्रवृत्ति, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य संबंधी 15 योजनाओं हेतु ₹377.26 करोड़।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।