मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2026 को मध्य प्रदेश में 'कृषि एवं किसान वर्ष' घोषित किया। किसानों को सशक्त बनाने के लिए सहकारी संस्थाओं के कंप्यूटरीकरण, पैक्स की स्थापना, और कृषि विपणन समितियों को मजबूत करने के निर्देश दिए। अपेक्स बैंक ने 4.27 करोड़ रुपये का लाभांश भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के किसानों को सशक्त बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने को सहकारी संस्थाओं का मुख्य उद्देश्य बताया है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि आगामी वर्ष 2026 को प्रदेश में 'कृषि एवं किसान वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग को निर्देश दिए कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलवाने और फसल चक्र के अनुसार आवश्यक सुविधाएँ सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए कृषि विपणन सहकारी समितियों को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सहकारी समितियों का प्राथमिकता के आधार पर कंप्यूटरीकरण करने पर ज़ोर दिया, ताकि किसानों को पारदर्शिता और आसानी से सुविधाएँ मिल सकें। इसके अलावा, समिति के पदाधिकारियों के लिए प्रतिवर्ष संपत्ति का वार्षिक विवरण अनिवार्य करने और पंचायत स्तर पर पैक्स (PACS) स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।
यह निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मुख्यमंत्री को अपेक्स बैंक की अंश पूंजी का ₹4 करोड़ 27 लाख 4 हज़ार 190 रुपये का लाभांश चेक भेंट किया।
समीक्षा बैठक में अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण, खाद-बीज वितरण, उपार्जन, और उचित मूल्य दुकानों के संचालन सहित 'सहकार से समृद्धि' के तहत किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया गया। विभाग ने पिछले दो वर्षों में हासिल कामयाबियों को रखा गया।
कमजोर जिला सहकारी बैंकों का सुदृढ़ीकरण: 15 बैंकों को ₹50-50 लाख की अंशपूंजी उपलब्ध कराई गई।
डिजिटल प्रगति: मध्य प्रदेश एम-पैक्स के कंप्यूटरीकरण और ऑनलाईन ऑडिट में देश में अग्रणी है। किसानों को उनके खातों की जानकारी एस.एम.एस. के माध्यम से दी जा रही है।
प्रशासनिक सुधार: पैक्स के सोसायटी मैनेजर के लिए कैडर व्यवस्था लागू की गई और सहकारी बैंकों में राष्ट्रीयकृत बैंकों के मापदंडों पर भर्ती तथा प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई।
व्यावसायिक विस्तार: 4460 कॉमन सर्विस सेंटर, 4518 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, 63 जन औषधि केंद्र और 25 इफ्को आउटलेट जैसी बहुउद्देशीय गतिविधियों का संचालन पैक्स के माध्यम से किया जा रहा है।
नवीन पहल: किसानों के आर्थिक लाभ के लिए मैजिस्टिक प्रायवेट लिमिटेड से पूसा बासमती धान क्रय का अनुबंध किया गया। बीज संघ ने एमपी चीता ब्रांड लॉन्च किया।
नई समितियों का गठन: नवीन एम पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समिति के तहत कुल 1,601 समितियों का गठन हुआ।
रोजगार सृजन: कंपनियों से 10,000 से अधिक विस्थापित लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए 350 सहकारी समितियां गठित की गईं।
डिजिटल बैंकिंग सुविधाएँ: ग्राहकों को क्यूआर कोड सुविधा और समस्त जिला बैंकों में इंटरनेट बैंकिंग (व्यू फैसिलिटी) उपलब्ध कराना।
कौशल विकास: सहकारी क्षेत्र में युवाओं और महिलाओं के कौशल विकास के लिए इको सिस्टम का विस्तार करना।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।