सतना में CGST की प्रिवेंटिव शाखा के इंस्पेक्टर कुमार सौरभ को लोकायुक्त रीवा ने 2020-21 के ई-वे बिल मामले में कार्रवाई न करने के एवज में ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सतना. स्टार समाचार वेब
सतना में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग की प्रिवेंटिव शाखा में पदस्थ निरीक्षक कुमार सौरभ को लोकायुक्त रीवा की टीम ने ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर सौरभ पर आरोप है कि उन्होंने फर्म कैलाशराज ट्रैक्टर्स के कर्मचारी वीरेंद्र कुमार शर्मा (33) से वित्तीय वर्ष 2020-21 के एक ई-वे बिल संबंधी प्रकरण (धारा 74 के तहत) में पेनल्टी न लगाने, छापा न मारने और कोई कार्रवाई न करने के एवज में ₹1 लाख की रिश्वत की मांग की थी। अंततः यह सौदा ₹60,000 में तय हुआ। आरोपी ने तुरंत ₹20,000 की पहली किस्त देने का दबाव बनाया।
शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार शर्मा (निवासी राजेंद्र नगर) ने 29 नवंबर को महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के सख्त निर्देशों के बाद लोकायुक्त रीवा में इसकी शिकायत की, जिसके आधार पर मंगलवार को उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
सरकारी आवास पर किया गया ट्रैप
सत्यापन के दौरान निरीक्षक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गठित लोकायुक्त रीवा की टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर को उनके सरकारी आवास पर ही ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सौरभ के अधिकार क्षेत्र में धारा 64 और 74 के तहत ई-वे बिल संबंधी प्रकरणों की जांच आती है। आरोपी ने कथित तौर पर फर्म द्वारा जारी ई-वे बिलों में माल का परिवहन न होने (नॉन-मूवमेंट) और खरीदी अधिक होने के बावजूद कम टैक्स दिखाने जैसी स्थितियों का हवाला देते हुए बड़ी कार्रवाई की धमकी दी थी, जबकि शिकायतकर्ता का कहना था कि ई-वे बिल ड्रॉप होना विक्रेता की प्रक्रिया है और माल न आने की स्थिति में क्रेता की कोई जिम्मेदारी नहीं होती। इसके बावजूद, इंस्पेक्टर सौरभ ने कार्रवाई का भय दिखाकर लगातार रिश्वत की मांग जारी रखी।
ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक उपेंद्र दुबे, उप निरीक्षक आकांक्षा शुक्ला, प्रधान आरक्षक मुकेश मिश्रा, आरक्षक पवन पांडे, शाहिद खान, लवलेश पांडे, सुभाष, विजय व मनोज शामिल रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।