मध्यप्रदेश पुलिस ने 4 दिनों में प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 89.40 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की। उज्जैन, इंदौर, विदिशा और देवास सहित कई जिलों में चोरी और डकैती गिरोहों का पर्दाफाश।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी.
य
पाल: मंगलवार, जनवरी 13, 2026
मध्यप्रदेश पुलिस ने पिछले चार दिनों में चोरी, डकैती और नकबजनी के विरुद्ध एक बड़ा अभियान चलाकर कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने लगभग 89 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है और कई संगठित आपराधिक गिरोहों का भंडाफोड़ किया है।
विदिशा की कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लेते हुए अरिहंत ज्वैलर्स डकैती का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने 260 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और 180 संदिग्धों से पूछताछ के बाद 3 आरोपियों और 2 किशोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 13 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।
उज्जैन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लॉकर चोरी के मामले में 24 घंटे के भीतर 35 लाख रुपये मूल्य का 230 ग्राम सोना बरामद किया। वहीं, इंदौर के हीरानगर थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से 5G नेटवर्क उपकरण चोरी करने वाली एक गैंग को पकड़ा है, जिनसे 9.30 लाख रुपये का सामान मिला है। द्वारकापुरी पुलिस ने भी नकबजनी की 4 वारदातों को सुलझाते हुए 5.20 लाख की जब्ती की है।
देवास जिले में पुलिस ने ऑपरेशन “त्रिनेत्रम” (CCTV नेटवर्क) के माध्यम से सूने घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह को दबोचा। इस कार्रवाई में 4 आरोपी और 1 नाबालिग को गिरफ्तार कर 10 लाख रुपये के आभूषण और नकद राशि जब्त की गई है।
सीहोर: रेहटी पुलिस ने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को 3 दिन में बरामद कर 10 लाख रुपये की शत-प्रतिशत रिकवरी की।
छतरपुर: ग्राम प्रतापपुरा में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा कर 5 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।
मुरैना व मंडला: पोरसा पुलिस (मुरैना) ने 80 हजार के आभूषण और मंडला पुलिस ने केबल वायर चोरी के मामले में 1.10 लाख रुपये का सामान बरामद किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।