मऊगंज के नईगढ़ी थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर को एसपी ने लाइन अटैच किया। अगस्त क्रांति मंच ने 'पॉकेट गवाह' और एक ही व्यक्ति को सैकड़ों मामलों में गवाह बनाने के लगाए गंभीर आरोप।

नईगढ़ी थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर को एसपी ने लाइन अटैच किया
मऊगंज, स्टार समाचार वेब
मऊगंज पुलिस अधीक्षक (SP) ने नईगढ़ी थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई उन पर लगे कई गंभीर आरोपों के बाद की गई है। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीओपी मऊगंज को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर के खिलाफ अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंज बिहारी तिवारी ने मोर्चा खोला था। तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि नईगढ़ी पुलिस की कार्यशैली निष्पक्ष नहीं है। सबसे गंभीर आरोप 'पॉकेट गवाहों' के उपयोग को लेकर है, जहाँ कुछ चुनिंदा लोगों को ही पुलिस द्वारा बार-बार गवाह बनाया जा रहा था।

शिकायतकर्ता कुंज बिहारी तिवारी के अनुसार, नईगढ़ी थाने में दर्ज सैकड़ों मामलों में गिनती के कुछ चिन्हित लोग ही गवाह के रूप में दर्ज हैं। आश्चर्यजनक रूप से, ये कुछ गवाह अलग-अलग स्थानों, अलग-अलग तारीखों और पूरी तरह भिन्न प्रकृति के मामलों में मौजूद रहते हैं। तिवारी ने आरोप लगाया कि यह थाना प्रभारी की मिलीभगत और निष्पक्ष जांच के अभाव को दर्शाता है, जिससे पुलिस की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।
शिकायत की गंभीरता और जन आक्रोश को देखते हुए एसपी मऊगंज ने जगदीश सिंह ठाकुर को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी किया। अब एसडीओपी मऊगंज इस बात की जांच करेंगे कि आखिर क्यों गिनती के ही लोग बार-बार गवाही दे रहे थे और क्या इन गवाहों का उपयोग निर्दोषों को फंसाने या प्रक्रिया में हेरफेर के लिए किया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।
रिपोर्ट : नितिन मिश्रा
यह भी पढ़ें..
रीवा: प्रॉपर्टी डीलर ने खु द को मारी गोली, पोखरी टोला में मची सनसनी, हालत गंभीर

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।