मध्यप्रदेश में ठंड का कहर जारी है। ग्वालियर-चंबल में तापमान 5 डिग्री के नीचे पहुंचा। 15 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मावठा गिरने की संभावना है। पढ़ें पूरी वेदर रिपोर्ट।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में फिलहाल कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रभाव बना हुआ है। विशेषकर ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड अंचल शीतलहर की चपेट में हैं। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
प्रदेश के उत्तरी जिलों में बर्फीली हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित है। बुधवार की सुबह ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया और छतरपुर समेत कई जिलों में मध्यम कोहरा देखा गया। भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में दृश्यता (Visibility) 2 से 4 किलोमीटर के बीच रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार रहेगी।
बीती रात प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई:
करौंदी: 4.7°C
चित्रकूट: 5.3°C
नौगांव: 5.5°C
पचमढ़ी: 5.8°C
ग्वालियर: 6.5°C
भोपाल: 10.2°C
इंदौर/जबलपुर: 9.5°C
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, 15 जनवरी से हिमालयी क्षेत्र में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले 2-3 दिनों में उत्तरी मध्यप्रदेश में बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा यानी मावठा गिर सकता है। यदि बारिश होती है, तो दिन के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का अहसास और बढ़ जाएगा।
घने कोहरे के कारण उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं। दिल्ली-भोपाल रूट की प्रमुख ट्रेनें जैसे मालवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, झेलम और सचखंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से कई घंटे पीछे हैं। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इस साल की ठंड ऐतिहासिक साबित हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, नवंबर महीने में 84 साल और दिसंबर में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा है। राजधानी भोपाल में भी जनवरी की ठंड ने पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। मौसम विभाग का मानना है कि जनवरी के अंत तक ठंड और कोहरे के ऐसे ही दौर रुक-रुक कर आते रहेंगे।
यह भी पढ़ें... MP मौसम अपडेट: 15 जनवरी से सक्रिय होगा स्ट्रॉन्ग पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में 'मावठा' के आसार

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।