कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर में दूषित जल कांड के पीड़ितों से मिलेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में प्रदेशभर में उपवास और धरना प्रदर्शन करेगी। इंदौर में अब तक 23 मौतें हो चुकी हैं।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी 17 जनवरी को इंदौर के दौरे पर रहेंगे, जहाँ वे दूषित पानी के कारण प्रभावित हुए परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। एआईसीसी द्वारा उनके आगमन की तारीख तय कर दी गई है और संगठन प्रभारी संजय कामले के अनुसार, इस दौरे के विस्तृत कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य के हर ब्लॉक में एक विशेष विरोध प्रदर्शन और सामूहिक उपवास का आयोजन करने की योजना बना रही है। इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता गांधी प्रतिमाओं के समक्ष धरना देंगे और भजन गाकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। विशेष रूप से मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में मोदी सरकार पर हमला बोला जाएगा और साथ ही इंदौर जल कांड के मृतकों को ब्लॉक स्तर पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
10 आईसीयू में, 03 वेंटिलेटर पर
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल का संकट अत्यंत गंभीर बना हुआ है, जहाँ अब तक 23 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि प्रशासन द्वारा वर्तमान में पाइपलाइन दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक कुल 436 मरीज अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं, जिनमें से 403 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में 33 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 10 आईसीयू में भर्ती हैं और 3 बुजुर्ग मरीजों—एकनाथ सूर्यवंशी, पार्वतीबाई और हीरालाल की हालत नाजुक बनी हुई है क्योंकि वे लंबे समय से वेंटिलेटर पर हैं। इससे पहले 11 जनवरी को कांग्रेस ने इस मुद्दे पर 'न्याय यात्रा' निकालकर सरकार को घेरा था, जिसमें दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी जैसे दिग्गज नेता शामिल हुए थे।
187 सदस्यीय टीम कर रही सर्वे
प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभाग की 187 सदस्यीय टीम लगातार सर्वे कर रही है। पिछले तीन दिनों में भागीरथपुरा के 16,208 नागरिकों की जांच की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के नए मरीज भी सामने आए हैं। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को पानी उबालकर पीने और दवाइयों का कोर्स पूरा करने की समझाइश दी जा रही है। राहुल गांधी के इस दौरे के माध्यम से कांग्रेस इस मानवीय त्रासदी को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी में है, जिससे प्रशासन पर राहत कार्यों में तेजी लाने का दबाव और बढ़ेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।