मध्य प्रदेश के नौगांव में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का मामला सामने आया है। नगरपालिका के दो अस्थायी कर्मचारियों समीर मंसूरी और कलीम मंसूरी ने छात्रा को परेशान किया, जिसके खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सीएमओ ने सख्त कार्रवाई की बात कही है।

हाइलाइट्स
नौगांव, स्टार समाचार वेब
नगर की शक्ति माता कॉलोनी वार्ड क्रमांक 17 की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग, धमकी और पीछा करते हुए परेशान करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि नगर पालिका के दो अस्थाई कर्मचारी छात्रा को प्रताड़ित कर रहे थे, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है। नौगांव थाना में आरोपियों के विरुद्ध पॉस्को एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है, साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी समीर मंसूरी के पास छात्रा की किसी बातचीत का आॅडियो या वीडियो था, जिसे आधार बनाकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी, छात्रा पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उक्त सामग्री वायरल करने की धमकी दे रहा था। इतना ही नहीं, छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल करने के लिए वह लगातार उसका पीछा करता था। बीते रोज जब छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी ईशानगर चौराहे के पास समीर मंसूरी, उसके साथी कलीम मंसूरी और एक अन्य युवक ने रास्ता रोका और जान से मारने की धमकी दे डाली। छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और आरोपियों ने छात्रा के पिता के सामने गालियां देते हुए धमकी दी। छात्रा की शिकायत पर नौगांव थाना में समीर, कलीम सहित तीन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 78, 296, 351(3)(5) बीएनएस एवं पॉस्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया, साथ ही दो आरोपी समीर तथा कलीम को गिरफ्तार कर लिया गया।
सीएमओ ने कहा- आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई
इस मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरएस अवस्थी ने बयान जारी करते हुए कहा- जैसे ही एफआईआर प्राप्त हुई है, संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।