मध्य प्रदेश के नीमच में ASI मनोज यादव की कार से शिक्षक दशरथसिंह की मौत और उनकी पत्नी-बच्चों के घायल होने के बाद शनिवार को महू-नीमच हाईवे जाम कर दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने 1 करोड़ के मुआवजे और मृतक की पत्नी को नौकरी की मांग की। तीन घंटे बाद ₹50 हजार का चेक और सरकारी योजनाओं के आश्वासन पर जाम खुला। ASI निलंबित और गिरफ्तार।

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में शुक्रवार रात जावद थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) मनोज यादव की कार (बोलेरो) से हुए भीषण सड़क हादसे में शिक्षक दशरथसिंह की मौत के मामले ने शनिवार सुबह गंभीर रूप से तूल पकड़ लिया।
हादसे के बाद शनिवार सुबह मृतक के आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जावद और महू-नीमच हाईवे पर भड़भडिया फंटे के पास चक्का जाम कर दिया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण हाईवे पर सैकड़ों वाहन करीब तीन घंटे तक फंसे रहे और वाहनों की तीन किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं।
विरोध प्रदर्शन के दौरान, जाम खुलवाने पहुँचे अधिकारी भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार बने। जावद में एसडीएम प्रीति संघवी और तहसीलदार नवीन गर्ग को आक्रोशित लोगों ने घेर लिया, जहाँ उन्हें जैसे-तैसे अपनी जान बचानी पड़ी। आक्रोशित लोगों की मुख्य मांगें थीं कि एएसआई को कड़ी सजा मिले, मृतक की पत्नी ललिताबाई को सरकारी नौकरी दी जाए और परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए।
मामला गरमाने के बाद एसडीएम संजीव साहू और तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे। करीब तीन घंटे तक चली समझाइश के बाद प्रशासन ने संबल योजना के तहत ₹5 लाख और मुख्यमंत्री कोष से ₹2 लाख की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, मुआवजे के तौर पर ₹50 हजार का एक चेक मौके पर ही परिवार को दिया गया। बीमा की राशि भी जल्द दिलवाने के आश्वासन के बाद दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खुल सका।
भड़भडिया गांव की घाटी के पास हुए हादसे के समय एएसआई मनोज यादव की कार असंतुलित हो गई थी, जिसने दो बाइक और एक पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक दशरथसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी ललिताबाई, बच्चे हर्षित और 6 वर्षीय बेटी जया गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एएसआई मनोज यादव घटनास्थल पर काफी नशे की हालत में मिला, और क्षतिग्रस्त कार के अंदर शराब की बोतल और गिलास भी बरामद किए गए। लोगों के भारी उबाल को देखते हुए एसपी अंकित जायसवाल ने देर रात एएसआई मनोज यादव को निलंबित कर दिया और शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एएसआई के खिलाफ शराब पीकर लापरवाही पूर्वक कार चलाने का मामला दर्ज किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।