पन्ना जिले में कांग्रेस नेता श्रीकांत दीक्षित और ग्राम सुनहरा के कई आदिवासी परिवारों को प्रशासन द्वारा उनके पुश्तैनी घरों पर कब्जे को अवैध बताकर नोटिस थमा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्यवाही राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। ग्राम पंचायत व स्थानीय निवासियों ने इस कार्यवाही को अन्यायपूर्ण बताते हुए विरोध जताया है।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिला प्रशासन द्वारा इन दिनों नोटिस देकर लोगों को भयभीत किया जा रहा है। इतना ही नहीं अब तो जिले में राजनैतिक द्वेश के चलते भी प्रशासनिक कार्यवाहियों को दौर चल पड़ा है। विगत दिनों शहर के बायपास मार्ग पर स्थित कांग्रेस नेता श्रीकांत दीक्षित की निजी भूमि को शासकीय घोषित करने की कार्यवाही की गई, जिसके खिलाफ श्रीकांत दीक्षित ने न्यायालय का रूख किया और न्यायालय ने उन्हें राहत देते हुए त्वरित स्थगन आदेश दिया। कलेक्टर के आदेश पर रोक के बाद प्रशासन ने बदले की कार्यवाही शुरू कर दी है। अब पुन: कांग्रेस नेता श्रीकांत दीक्षित को घेरने की मंशा के साथ सुनहरा स्थित उनके पुश्तैनी भवन को अवैध बताते हुए नोटिस दिया गया है। श्री दीक्षित के साथ सुनहरा ग्राम पंचायत के सरपंच आशाराम गोंड, लम्पू प्रसाद पिता रजुवा गौड़, बालकिशन पिता महिया, श्रीमती सुमित्रा बेवा रामललाल गौंड, रामदीन पाल, बेटू पाल समेत कई आदिवासी और गरीब परिवारों के 12 ग्रामीणों को भी नोटिस मिले हैं। बताया जाता है कि तहसीलदार पन्ना द्वारा सुनहरा ग्राम की जिस आराजी क्रमांक 691 में भू-राजस्व संहिता की धारा 248 के नोटिस दिए गए हैं, वहां करीब 300 घर बने हुए हैं। लेकिन नोटिस महज 10-12 लोगों को ही मिले हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि मामला राजनीति से प्रेरित है। बताया जाता है कि प्रशासन द्वारा अनन-फानन में की गई कार्यवाही के चलते सुनहरा ग्राम की आराजी क्रमांक 691 पर नोटिस तो दे दिया गया, जबकि उक्त भूमि का पहले ही बटांकन हो चुका है, श्रीकांत दीक्षित व अन्य आदिवासी इसी बटांकन आराजी क्रमांक 691/2 में काविज है, जो आबादी भूमि दर्ज है। लेकिन तहसीलदार पन्ना के नोटिस में संपूर्ण खसरा नम्बर नोटिस दिया गया है। इस संबंध में गांव के सरपंच ने बताया कि गांव में कई पीढ़ियों से लोग अपने घर बना कर रह रहे हैं, पंचायत की आराजी क्रमांक 691/2 आबादी घोषित है और शेष आबादी क्षेत्र को आबादी घोषित करने का प्रस्ताव भी दिया जा चुका है। आराजी क्षेत्र में अधिकांश आदिवासी ग्रामीण हैं, यदि आदिवासी वर्ग के लोग गांव की आबादी भूमि पर निवास नहीं करेंगे तो फिर कहां करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही बेहद गलत ढ़ंग से की जा रही है।
प्रशासन मेरे खिलाफ जबरन की कार्यवाही कर रहा है, पहले निजी भूमि को शासकीय किया गया, अब पुन: परेशान करने की मंशा के साथ मेरी पुश्तैनी भवन को लेकर भी नोटिस दिया गया है। मेरे परिवार के अलावा गांव के आदिवासी ग्रामीणों को भी परेशान किया जा रहा है। जिला प्रशासन यह सब राजनैतिक दबाब के चलते कर रहा है। प्रशासन मेरा नुकसान करने के चक्कर में आम आदिवासियों को भी निशाना बना रहा है, जो पूरी तरह से गलत है।
श्रीकांत दीक्षित, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य
मुझे जानकारी नहीं हैं, नोटिस दिए गए होंगे, यदि सब को नोटिस नहीं दिए गए तो कोई गलत नहीं हैं, कहां कौन अवैध रूप से रह रहा है, इसके बारे में मैं नहीं बता सकता, यहां सब जांच की बात है।
अखिलेश प्रजापति, तहसीलदार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह