सतना जिले के उचेहरा क्षेत्र के परसमनिया गांव में एक पति ने अपनी डूबती पत्नी को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। पत्नी की जान तो बच गई, लेकिन पति राजबहादुर सिंह की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना गांव और परिवार को गहरे शोक में डुबो गई। पढ़ें यह मार्मिक रिपोर्ट।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
विवाह के दौरान पत्नी की रक्षा करने के जिन वचनों के पालन का संकल्प पति ने लिया था, उन वचनों का पालन करते हुए तालाब में डूबती पत्नी को तो पति ने बचा लिया लेकिन अपनी जान गंवा दी। आज जब आए दिन युवाओं के दांपत्य जीवन में खटर-पटर की शिकायतें आती हों तब उचेहरा क्षेत्र में एक पति का पत्नी को बचाने के लिए अपने प्राणों की बलि देना चर्चा का विषय बना हुआ है। यह ह्रदय विदारक घटना सोमवार को उचेहरा थानांतर्गत परसमनिया चौकी के निकट तब घटी, जब परिवार में हुई गमी के बाद गोंड परिवार तालाब में नहाने गया था। एक गम से परिवार उबरा भी नहीं था कि एक और मौत ने न केवल परिवार को बल्कि पूरे गांव को मातम में डुबो दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची उचेहरा पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
लबालब था तालाब, फिसल गई थी अंजू
घटना के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार परसमनिया निवासी किशोर सिंह गोड़ के परिवार में एक बच्चे की मौत हुई थी जिसके बाद पूरा परिवार गांव के ही तालाब में नहाने गया था। नहाने गए परिवार में किशोर सिंह गोंड़ का 32 वर्षीय पुत्र राज बहादुर सिंह व उसकी पत्नी अंजू गोंड़ भी थी। बताया जाता है कि बरसात के चलते तालाब पानी से लबालब था जहां नहाने के दौरान अंजू फिसलकर गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। अंजू को डूबते देख वहीं मौजूद उसका पति राजबहादुर तालाब में कूद पड़ा और किसी तरह डूबती पत्नी को पानी की गहराई से निकालकर सुरक्षित स्थल कीओर धकेल दिया। तालाब की कम गहराई वाले क्षेत्र मे अंजू को धकेलने से उसकी जान तो बच गई लेकिन इस प्रयास में राजबहादुर तालाब की गहराई की ओर चला गया जहां उसकी डूबकर मौत हो गई। जब तक तालाब के किनारे मौजूद परिजन व ग्रामीण राजबहादुर को बचाने सक्रिय होते तब तक तक उसकी जान निकल चुकी थी। हालंकि जीवन की प्रत्याशा में आनन-फानन परिजन उसे लेकर उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परसमनिया में एक ही परिवार में पहले बच्चे फिर युवक की मौत ने परिजनों व ग्रामीणों को दु:ख में डऊबो दिया है। उधर उचेहरा पुलिस व परसमनिया चौकी पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा पीएम कार्रवाई के पश्चात अतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में मर्ग कायम कर जाच की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।