रीवा जिले के मऊगंज अस्पताल में एक 16 वर्षीय छात्रा को समय पर इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सिस्टम की लापरवाही यहीं नहीं रुकी—पोस्टमार्टम में देरी, शव वाहन के लिए पैसे की मांग और लोडिंग वाहन में शव की विदाई ने मानवता को शर्मसार कर दिया। यह घटना प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और संवेदनहीन तंत्र पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है।

हाइलाइट्स
मऊगंज (रीवा), स्टार समाचार वेब
यह वही मध्य प्रदेश है, जहां सरकार गंभीर मरीजों को बचाने के लिए एयर एम्बुलेंस की सुविधा देती है। जहां जिला अस्पताल में 24 घंटे सातों दिन डाक्टरों की उपलब्धता की बात की जाती है, जहां शव को सम्मानजनक तरीके से ले जाने के लिए शांति वाहन उपलब्ध कराए जाते हैं। लेकिन दुर्भाग्य देखिए मऊगंज के जिला अस्पताल में 16 साल की बेटी समय पर इलाज न मिलने से दम तोड़ देती है और मरने के बाद भी उसे न सम्मान मिलता है, न संवेदना।
सांसें टूटती देख रहे थे परिजन
जिले की खटखरी गांव की दसवीं कक्षा की बेटी ने मोबाइल छीनने की जरा सी बात पर आत्महत्या का प्रयास किया। जब परिजनों ने देखा तो उसे तुरंत फंदे से उतारा, उसमें जान बाकी थी। मां-बाप दौड़ते-भागते उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, उम्मीद थी कि शायद बच जाए। लेकिन अस्पताल में न कोई डॉक्टर था और न ही कोई सुविधा। एक घंटे तक बस एक चपरासी और बेटी की टूटती सांसें थीं। परिजन बेबसी में अस्पताल में अपनी बेटी की सांसें टूटते हुए देख रहे थे। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद जब डॉक्टर पहुंचे, तब तक बेटी ने अस्पताल में बिना इलाज के दम तोड़ दिया।
बेटी की गरिमा और जीवन के अधिकार पर कुठाराघात
बेटी के दुर्भाग्य की कहानी यहीं खत्म नहीं होती, सिस्टम की लापरवाही मौत के बाद भी जारी रहती है। पोस्टमार्टम के लिए 24 घंटे इंतजार करना पड़ा, क्योंकि महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी। चौबीस घंटे बाद जैसे तैसे महिला डॉक्टर पोस्टमार्टम कर देती है, तब सिस्टम का एक और खौफनाक चेहरा सामने आता है। बेटी के परिजन शव को ले जाने के लिए जब शव वाहन की मांग करते हैं तो डॉक्टर ने शांति वाहन देने से पहले डीजल के पैसे मांग लिए। आखिर सदमे में डूबे पिता को अपनी बेटी की लाश एक लोडिंग वाहन में रखकर ले जानी पड़ी। जिस प्रदेश ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ को मॉडल अभियान बताया, वहां की एक बेटी को इलाज नहीं मिला और मौत के बाद भी सम्मान नहीं मिला। यह महज एक लापरवाही नहीं, यह एक बेटी की गरिमा और जीवन के अधिकार पर कुठाराघात है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए चौथी क्रमोन्नति लागू की है। 35 साल की सेवा पूरी करने वाले 1.5 लाख शिक्षकों को 1 जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि और एरियर का लाभ मिलेगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में हमले का शिकार हुए उज्जैन के गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर 21 दिन बाद स्वदेश लाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की
रीवा में 12 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा।
हनुमान जयंती पर छतरपुर में 51 फीट ऊंची अष्टधातु हनुमान प्रतिमा का अनावरण हुआ। पंचमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा के साथ शहर में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना।
पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से ढाई साल की बच्ची लापता होने से सनसनी फैल गई। पुलिस और वन विभाग ड्रोन व डॉग स्क्वॉड से तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
सतना के उचेहरा में चोरों ने डॉक्टर की बगिया से 25 साल पुराने 8 चंदन के पेड़ काट लिए। सीसीटीवी तार काटकर वारदात को अंजाम दिया गया, पुलिस जांच में जुटी है।
सतना और मैहर में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में 4260 सीटों पर 6592 आवेदन आए। पहले चरण में 2738 बच्चे बाहर हो गए, जिससे शिक्षा के अधिकार की पहुंच और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
सतना में जवारा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ। 9 लोग घायल हुए, कुछ गंभीर हैं। पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित कई आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
सतना जिले में झूरी नदी के पुनर्जीवन के लिए 5 करोड़ की योजना पर काम जारी है। 131 चेकडैम और अन्य संरचनाओं से जल संरक्षण बढ़ेगा और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है।
सतना और मैहर में रक्तदान अभियान के तहत एक दिन में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। ब्लड बैंक में कमी के बीच यह पहल मरीजों के लिए राहत बनी और समाज में जागरूकता भी बढ़ी।