प्रधानमंत्री मोदी ने नए पीएमओ परिसर 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन किया। पहले ही दिन PM RAHAT स्कीम और 6 करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य जैसे 4 ऐतिहासिक फैसले लिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए पीएमओ परिसर 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन किया
हाइलाइट्स
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय लोकतंत्र और शासन प्रणाली में आज एक नए युग की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अब आधिकारिक रूप से अपने नए परिसर 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट हो गया है। विजय चौक के पास स्थित इस आधुनिक परिसर के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने महिलाओं, युवाओं, किसानों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर कर देश को बड़ी सौगातें दीं।

'सेवा तीर्थ' के निर्माण का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के मूवमेंट को सुगम बनाना और लुटियंस दिल्ली में आम जनता को लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाना है। 1,189 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस भव्य परिसर में तीन मुख्य इमारतें शामिल हैं। सेवा तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री कार्यालय है, जबकि सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) एवं राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के दफ्तर संचालित होंगे।
प्रधानमंत्री ने देश के हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'PM RAHAT' योजना को मंजूरी दी है। इस क्रांतिकारी पहल के तहत, सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। योजना का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि 'गोल्डन ऑवर' (दुर्घटना के तुरंत बाद का समय) में पैसों की कमी या देरी की वजह से किसी भी नागरिक की जान न जाए।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार ने अपनी सबसे सफल योजना का दायरा बढ़ा दिया है। 3 करोड़ 'लखपति दीदियों' का लक्ष्य समय से एक साल पहले (मार्च 2027 के बजाय अभी) पूरा होने पर पीएम मोदी ने नया लक्ष्य निर्धारित किया है। अब मार्च 2029 तक 6 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को दोगुना करेगा।

किसानों की आय बढ़ाने और कृषि अधोसंरचना को आधुनिक बनाने के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को 1 लाख करोड़ से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। वहीं, युवाओं और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए 'स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0' को मंजूरी दी गई है। 10,000 करोड़ रुपये के इस फंड का मुख्य फोकस डीप टेक, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और शुरुआती चरण के स्टार्टअप आइडियाज को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।