सतना जिले के पीएम श्री स्कूलों की जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है। सरकारी नामकरण से भले ही स्कूलों को नया नाम मिला हो, लेकिन हालात वही पुराने हैं- जर्जर भवन, गिरता प्लास्टर, टपकती छतें और लबालब पानी। जानिए कैसे 1547 स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा खतरे में है और प्रशासन अब तक आंखें मूंदे बैठा है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
केन्द्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल पीएम श्री स्कूल भी जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं। सरकारी स्कूलों का नाम बदला है लेकिन हालात नहीं बदले। सतना स्मार्ट सिटी के बीचों-बीच स्थित शासकीय व्यंकट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक -2 को पिछले 2 साल से पीएम श्री स्कूल योजना में शामिल किया गया है। बताया जाता है कि पिछले साल कई बार कमरों का प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई थीं, कुछ कमरों में पानी टपकता है जिससे कक्षाओं का संचालन प्रभावित होता है। लेकिन इसके बाद भी जर्जर कमरों की मरम्मत नहीं करवाई गई। स्कूल में 5 कमरों की हालत खराब है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों को जर्जर कमरों की मरम्मत के संबंध कई बार अवगत कराया जा चुका है।
जानकारों के अनुसार स्कूल को बोर्ड एग्जाम का सेंटर भी बनाया जाता है। पिछली बार बोर्ड परीक्षा के दौरान भी कमरों का प्लास्टर गिरने की घटना हुई थी और छात्र बाल-बाल बचे थे।
सतनी-मैहर में 1547 स्कूलों में मासूूमों के सिर पर आफत भरी छत
सतना-मैहर जिले के 1547 शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में मामूमों के सिर पर आफत भरी छत है। बताया गया कि ये 227 स्कूलें जर्जर हैं तो 1547 स्कूलें मरम्मत योग्य हैं। जानकारों के अनुसार कई स्कूलों के कमरे इतने जर्जर हो गए है कि न जाने कब किसके ऊपर गिर पड़े। बताया गया कि राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा स्कूलों के मरम्मत के लिए फंंड मांगा गया था लेकिन कई बार मांग के अनुसार मेंटीनेंस फंड उपलब्ध नहीं हो पाता।
लबालब भरा पानी
व्यंकट क्रमांक-2 स्कूल में बारीश के मौसम में आफत बनी रहती है। गेट पर लबालब पानी भरा रहता है। बताया गया कि गेट से लेकर विद्यालय भवन तक पानी भरने से छात्र व शिक्षकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।