रीवा की पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस) ने मिशन कर्मयोगी के तहत 8 गांवों को गोद लेकर उन्हें आदर्श ग्राम बनाने की पहल की है। गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण और साइबर जागरूकता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में 440 नव आरक्षक गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए जुटे हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
पुलिस प्रशिक्षण शाला के पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम ने एक बड़ा कदम उठाया है। टीम ने रीवा जिला के 8 गांवों को गोद लेने लिया है। इन गांवों की पीटीएस टीम तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेगी। हर वह सुविधाएं यहां मुहैया कराने की कोशिश की जाएगी जो गांव का आदर्श बनाएगी।
आपको बता दें कि पीटीएस रीवा के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आए दिन कोई न कोई नवाचार किया जाता है। अभी तक रीवा की धरती को हरा भरा बनाने के लिए प्रयास चल रहा था। बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया। बीजरोपण भी कराया गया। परिसर में ट्री बैंक भी शुरू किया गया है अब गांव को आदर्श बनाने के लिए मिशन शुरू किया गया है। यह अभियान मिशन कर्मयोगी के तहत एडीजी प्रशिक्षण राजा बाबू सिंह पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में किया गया है। पुलिस प्रशिक्षण शाला के अधिकारी, सहयोगी और नव आरक्षक इन गांवों को आदर्श बनाने का बीड़ा उठा चुके है। 8 गांव का चयन भी कर लिया गया है। इन गांवों को पीटीएस टीम गोद ले रही है। गोद लेने के बाद इन गांवों की तकदीर और तस्वीर बदलने का अभियान शुरू किया जाएगा।
इन गांवों का किया गया है चयन
पीटीएस ने अभियान के तहत रीवा के 8 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों को गोद लिया गया है। इन गांवों में लोही, खजुआ, कनौजा ,लक्ष्मणपुर, गोडहर , करहिया, रमकुई एवं भोलगढ़ शामिल है। इन गांवों में अब पूरी टीम पहुंच कर लोगों के बीच जाकर वहां की समस्याओं से अवगत होगी। इसके बाद सभी समस्याओं को धीरे धीरे निराकृत किया जाएगा। पीटीएस की टीम ने इन गांवों में पहुंच कर लोगों से तालमेल बैठाना शुरू कर दिया है। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक के अलावा स्टाफ ओर 440 नव आरक्षक साथ निभाएंगे।
इन सभी क्षेत्रों में करेंगे गांव में बेहतर काम
पीटीएस की टीम गोद लिए गए गांव में ग्रामीणों से गांव के विकास, सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण, बुनियादी सुविधाएं, सायबर जागरूकता, नशा मुक्ति, यातायात सुरक्षा आदि जैसी चीजों को मजबूती प्रदान करेंगे। टीम का काम हर मुद्दे से जुड़े विभागों से मिलकर गांव में वह सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पीटीएस टीम इन गांवों में प्रशिक्षण के बाद समय निकाल कर पहुंचेगी। इसके बाद गांव के जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच और सचिव से तालमेल बिठाएगी। लोगों को विश्वास जीतने के बाद गांव का कायाकल्प करेगी। हालांकि यह सारे काम शासन की चल रही योजनाओं के माध्यम से ही किया जाएगा। इस काम में नवआरक्षकों के साथ ही पीटीएस का पूरा स्टाफ अभी से जुट गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बैतूल जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू दौरे की प्रमुख झलकियाँ। जानें कैसे उन्होंने किसानों के साथ खेती की, योग का संदेश दिया और पर्यटन विकास की योजनाएं साझा कीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' के 135वें संस्करण में एमपी के ब्यावरा की बहनों द्वारा कचरे से कंचन बनाने की मुहिम की तारीफ की। जानें क्या है यह 'वेस्ट टू वेल्थ' अभियान।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज मध्यप्रदेश में में 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के कुकरू में बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में रात्रि ग्रामीण शानु मंगल भुसुमकर के निवास पर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ श्रीअन्न से बना भोजन भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण परिवार और आसपास के ग्रामीणों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के अधिकारियों का बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से देर रात जारी आदेश में डीएसपी स्तर के 65 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के नगर पुलिस अधीक्षकों (सीएसपी) और एसडीओपी की नई पदस्थापना की गई है।
महाकाल की नगरी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम ने कहा- उज्जैन की विशेषता यह है कि यह नगरी स्वयं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करना प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी है।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पति इतना आक्रोशित हो गया कि उसने अपने दो मासूम बच्चों व पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया और खुद भी ट्रेन से जाकर कट गया। यह घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव की है।
मध्य प्रदेश में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत। बालाघाट और देवास में हुए हादसों और प्रदेश के तापमान में आई गिरावट के साथ मानसून के ताजा अपडेट्स यहाँ जानें।
भोपाल जिला प्रशासन ने केरवा डैम के पास अवैध रूप से काटी गई 125 करोड़ की कॉलोनियों पर की बड़ी कार्रवाई। जानें मेंडोरी और बरखेड़ी बाज्याफत में हुई तोड़फोड़ का पूरा विवरण।
मध्य प्रदेश के धार में मुहर्रम पर सरकारी इमामबाड़े का ताला खुला। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच दो पक्षों में झड़प, सन्नू चाचा के साथ मारपीट के बाद 5 लोगों पर BNS के तहत मुकदमा।