रीवा में 26-27 जुलाई को होने वाले टूरिज्म कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवड़े ने अधिकारियों की बैठक ली। सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों, पौधारोपण की प्रगति, अवैध खनिज भंडारण, सड़क सुधार और संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर स्पष्ट निर्देश दिए।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े ने टीएल पत्रों के निराकरण की समीक्षा की। डॉ सोनवड़े ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, राजस्व विभाग, पीएचई विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी तत्परता से आवेदन का निराकरण करें। सीएम हेल्पलाइन में अभी भी कई प्रकरण बिना किसी कार्यवाही के एल-1 से एल-2 अधिकारी के पास जा रहे हैं।
प्रकरण के नॉन अटेंडेड रहने पर एल-1 अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही करें। कई विभागों में एल-3 स्तर पर भी बड़ी संख्या में आवेदन पत्र लंबित हैं। सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में ध्यान न देने वाले अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय करके कार्यवाही की जाएगी।
वायुदूत ऐप में दर्ज करें रोपित पौधों की जानकारी
बैठक में डॉ. सोनवड़े ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान में जिन विभागों को वृक्षारोपण के लक्ष्य दिए गए हैं वे नियमित रूप से पौधे रोपित करके 31 जुलाई तक लक्ष्य पूर्ति करें। रोपित पौधों की जानकारी वायुदूत ऐप में दर्ज कराएं। जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा उप संचालक कृषि वृक्षारोपण पर विशेष ध्यान दें। रीवा में 26 और 27 जुलाई को टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम कृष्णा राजकपूर आॅडिटोरियम में आयोजित होगा। इससे जुड़े अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सभी अधिकारी कॉन्क्लेव की तैयारियाँ समय पर पूरी कर लें। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तथा सेतु शहर की प्रमुख सड़कों और फ्लाईओवर में तत्काल आवश्यक सुधार, साफ-सफाई तथा रंगरोगन का कार्य कराएं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर श्रेयस गोखले तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अवैध भण्डारण पर करें कार्रवाई
बैठक में डॉ. सोनवड़े ने कहा कि जिला खनिज अधिकारी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रेत तथा अन्य खनिज पदार्थों के अवैध भण्डारण पर तत्काल कार्यवाही करें। ग्राम बड़ी डीह में संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए मेडिकल टीम तैनात है तथा पीएचई विभाग द्वारा पेयजल स्रोतों का शुद्धीकरण किया गया है। गांव तक आवागमन सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क में सुधार का कार्य किया जा रहा है। सड़क सुधार के लिए वन विभाग आवश्यक अनुमति देकर सहयोग करे। बैठक में जलभराव से क्षतिग्रस्त मकानों के सर्वेक्षण तथा राहत राशि के प्रकरण बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में कृषि आदान, खाद के वितरण, संक्रामक रोगों से बचाव तथा प्राकृतिक आपदा से राहत और बचाव के प्रबंधों की समीक्षा की गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।