रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दिल्ली दौरे से राजधानी के फाइव-स्टार होटलों में बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची। इस वीकेंड कमरे 85,000 से 1.3 लाख रुपये तक। पुतिन आईटीसी मौर्य के ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट में ठहरेंगे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बहुप्रतीक्षित भारत दौरे के चलते दिल्ली के प्रमुख फाइव-स्टार होटलों में कमरे लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं। बढ़ी मांग के कारण होटल दरों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
नवंबर से उत्तर भारत में पर्यटक सीजन की शुरुआत हो जाती है और विदेशी यात्रियों की संख्या भी बढ़ती है। इसी बीच राजधानी में कई बड़े आयोजन एक साथ हो रहे हैं—भारत मंडपम में टैक्सेशन मीट, यशोभूमि में पेपर एक्सपो और यूनेस्को की एक महत्वपूर्ण बैठक। साथ ही शादियों का सीजन भी चल रहा है। इन कारणों से इस वीकेंड पांच-सितारा होटलों के सामान्य कमरों का किराया बढ़कर 85,000 रुपये से 1.3 लाख रुपये प्रतिरात्री तक पहुंच गया है।
पुतिन के दिल्ली दौरे और प्रतिनिधिमंडल के आने से फाइव-स्टार होटलों की बुकिंग लगभग फुल
राजधानी में इस वीकेंड होटल दरें 85,000 से 1.3 लाख रुपये तक पहुंचीं
पुतिन आईटीसी मौर्य के ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट में रहेंगे, जहां कड़े सुरक्षा इंतजाम
दिल्ली में टैक्सेशन मीट, पेपर एक्सपो, UNESCO इवेंट और शादियों के कारण होटल मांग में भारी उछाल
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दौरे के दौरान आईटीसी मौर्य के प्रतिष्ठित ‘ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट’ में रुकेंगे, जिसका क्षेत्रफल करीब 4,700 वर्ग फुट है। यह वही लग्जरी सुइट है जहां पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जो बाइडेन और बिल क्लिंटन जैसे वैश्विक नेता ठहर चुके हैं। दो बेडरूम वाले इस सुइट में रिसेप्शन एरिया, लिविंग रूम, स्टडी रूम, 12-सीटर प्राइवेट डाइनिंग रूम, मिनी-स्पा और जिम जैसी प्रीमियम सुविधाएं उपलब्ध हैं।
होटल के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट बुखारा और दम-पुख्त भी रूसी प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए तैयार हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारतीय व रूसी एजेंसियां होटल परिसर में तैनात हैं। दिल्ली की खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए विदेशी टीमों ने होटलों के एयर-प्यूरीफिकेशन सिस्टम, सुरक्षा मानकों और स्थान से संबंधित सभी पहलुओं की समग्र जांच भी की है। आईटीसी मौर्य ने सुरक्षा कारणों के चलते पुतिन के ठहराव पर कोई टिप्पणी नहीं की।
टाटा संस के प्रस्तावित पुनर्गठन को लेकर टाटा ट्रस्ट्स में दरार आ गई है। सीनियर ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने बिना सलाह के फैसले लेने पर आपत्ति जताई है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.96 अंक के नुकसान के साथ 72,382.33 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 53.71 अंक लुढ़ककर 22,566.75 के स्तर पर आ गया।
अक्टूबर 2026 में सिलेंडर, हवाई ईंधन, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े बदलाव हो रहे हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।
सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार दो दिन की गिरावट के बाद तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 712 रुपए बढ़कर 1,48,379 रुपए पर आ गया। इससे पहले 29 सितंबर को यह 1,47,667 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 673 रुपए बढ़कर 2,22,273 रुपए पर आ गई है, जो मंगलवार को 2,21,600 रुपए पर थी।
एपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस 'एपल पे' को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन भी अवेलेबल हो गया है। एपल की इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना है।
आज भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सेंसेक्स में मामूली वृद्धि दर्ज हुई, जबकि निफ्टी गिरावट के साथ 22,700 के नीचे बंद हुआ। दो दिन की बिकवाली के बाद कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखा, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार को प्रभावित किया।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 600 से अधिक अंक टूट गया। निफ्टी भी 22,600 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया। सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 616.08 अंक यानी 0.84 फीसदी गिरकर 72,155.64 अंक पर कारोबार कर रहा था।
देशभर के बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सप्ताह सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह गिरे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बाजार पर हावी रहीं। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
गर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह