हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। हालांकि शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी लुढ़ता नजर आया। शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 90.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया।

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। हालांकि शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी लुढ़ता नजर आया। शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 90.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे ट्रेडिंग सेशन बुधवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स हरे निशान पर और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी 50 सकारात्मक कारोबार करने लगा था। इसके तुरंत बाद दोनों ही इंडेक्सों में गिरावट दर्ज की गई और ये लाल निशान पर ट्रेड करने लगे।
पहले उछले फिर फिसले
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 12.37 अंक या 0.01 प्रतिशत की उछाल के साथ 85,150.64 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 27.30 अंक या 0.10 फीसदी फिसलकर 26,004.90 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह सेंसेक्स 65 अंक की उछाल के साथ 85,203 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 3 अंक की तेजी के साथ 26,035 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।
एशियाई बाजार का कारोबार
एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 1.07 फीसदी ऊपर 4,037 पर, जापान का निक्केई 1.13 प्रतिशत चढ़कर 49,862 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.02 फीसदी नीचे 25,828 पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजार में डाउ जोन्स 0.39 प्रतिशत चढ़कर 47,474 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में भी 0.59 फीसदी ऊपर 23,414 पर और एसएंडपी 500 0.25 फीसदी ऊपर 6,829 पर बंद हुए।
रुपया सबसे निचले स्तर पर आया
इधर, रुपया आज डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 90.05 के स्तर पर ओपन हुआ। इससे पहले मंगलवार को ये 89.96 रुपए पर बंद हुआ था। लगातार विदेशी फंड्स की निकासी ने रुपए पर दबाव बनाया है। रुपया 2025 में अब तक 5.16 प्रतिशत कमजोर हो चुका है। 1 जनवरी को रुपया डॉलर के मुकाबले 85.70 के स्तर पर था, जो अब 90.05 रुपए के लेवल पर पहुंच गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में फिसल गए। इसके अलावा, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.4% टूट गया और यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स में भी 0.4% की गिरावट दर्ज की गई।
05 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी। MCX पर सोना ₹1,49,550 पर पहुंचा, वहीं चांदी में गिरावट। जानें दिल्ली, मुंबई और भोपाल के ताजा रेट्स।
4 मई को पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 355 अंक और निफ्टी 121 अंक चढ़कर बंद हुए। रियल्टी और मेटल शेयरों में खरीदारी रही
आज 4 मई को 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹1,906 की कमी आई है, जबकि चांदी ₹3,906 महंगी हो गई है। जानें 2026 में अब तक की कीमतों में कितना बदलाव आया है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पाइसजेट और अजय सिंह की समीक्षा याचिका खारिज करते हुए 144 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश बरकरार रखा है और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिल रही है।
1 मई 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें स्थिर रहीं। 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,51,660 और चांदी ₹2.44 लाख के पार है। महानगरों के रेट्स यहाँ देखें।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में नेतृत्व परिवर्तन। रवि के ने 22वें सीएमडी के रूप में पदभार संभाला। जानें उनके 30 वर्षों के अनुभव और एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए उनके विजन के बारे में।
घरेलू सर्राफा बाजार और MCX पर आज सोने-चांदी के दाम बढ़ गए हैं। 24 कैरेट सोना ₹1,50,480 और चांदी ₹2,41,610 के पार पहुंची। पढ़ें पूरी वेदर रिपोर्ट।
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव शुरू होने के बाद से कच्चे तेल की कीमतें अब अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। ब्रेंट क्रूड आयल फ्यूचर्स तीन साल से भी ज्यादा समय के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया, जो 122 डॉलर प्रति बैरल के निशान से ऊपर पहुंच गया है।