पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल ने रिकॉर्ड वाणिज्यिक आय अर्जित की है, जिसमें सतना का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। सीमेंट उद्योग और नई योजनाओं के चलते माल भाड़ा से राजस्व में भारी इजाफा हुआ है। रेलवे द्वारा अगस्त से लागू होने वाली बीएससी शुल्क माफी योजना से व्यापारियों को होगा अतिरिक्त लाभ।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, कोटा व भोपाल के तीनों मंडलों में मालगाड़ियो द्वारा माल ढुलाई करके सर्वाधिक वाणिज्यिक आय अर्जित किया है। इसमें सतना का योगदान अहम रहा है। मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों ने माल ढुलाई से प्राप्त होने वाले राजस्व में खासा इजाफा हुआ है। नई नई योजनाओं के जएि राजस्व बढ़ाने के और अधिक प्रयास किये जा रहे हैं।
‘ बीएससी’ प्रभारित न करने का प्लान
माल परिवहन के लिए भारतीय रेल द्वारा भाड़े के साथ व्यस्त सीजन शुल्क का प्रभार (बीएससी ) लिया जाता है । रेलवे बोर्ड द्वारा इस वित्त वर्ष में 1 अगस्त से 30 सितम्बर तक दो माह के लिए बंद वैगनों में सभी प्रकार के माल ढुलाई पर व्यस्त सीजन शुल्क प्रभारित नही करने का निर्णय लिया गया है। इससे माल भाड़ा परिवहन करने व्यापारियों एवं कम्पनियों को रेल भाड़े में लगभग 15 प्रतिशत का लाभ इन 02 महीनों के दौरान प्राप्त होगा। यह स्कीम ग्राहकों को माल भाड़े में छूट के साथ-साथ लीन सीजन में रेल यातायात बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू होगी।
सीमेंट हब ने बढ़ाया राजस्व
सतना व मैहर जिले में मौजूद सीमेंट फैक्ट्रियों ने सतना जंक्शन को मालदार बना दिया है। बताया जाता है कि सतना जंक्शन की अधिकांश कमाई का हिस्सा इन्ही सीमेंट फैक्ट्रियों की लोडिंग व अनलोडिंग से आता है।
मंडल के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधायो में वृद्धि के साथ ही जबलपुर रेल मंडल विभिन्न प्रकार की माल ढुलाई हेतु व्यापारियों एवं विभिन्न कंपनियों को शिकायत रहित सेवा प्रदान करने के प्रति कृत संकल्प है, साथ ही रेल राजस्व बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील है।
डॉ. मधुर वर्मा, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।