रीवा के सेमरिया क्षेत्र में बीड़ा नहर में बाइक गिरने से बड़ा हादसा हुआ। तीन युवकों में से दो की डूबने से मौत, एक सुरक्षित बचाया गया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत शाहपुर चौकी क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ बीड़ा नहर में एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिस पर तीन युवक सवार थे। इस हादसे में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक को रात में ही स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये गये।
जानकारी के अनुसार मनोज विश्वकर्मा निवासी पड़रा, थाना सिविल लाइन, रीवा और शिवम विश्वकर्मा निवासी पहाड़ीखेरा, जिला सतना अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर सेमरिया की ओर जा रहे थे। सोमवार की देर रात शाहपुर चौकी क्षेत्र में बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बीड़ा नहर में समा गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि अंधेरा अधिक होने के कारण मनोज और शिवम का पता नहीं चल सका। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षित बचाये गये युवक को उपचार के लिये अस्पताल भेजा। वहीं मंगलवार की सुबह जिला मुख्यालय से एसडीईआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने सर्चिंग कर शिवम व मनोज का शव बरामद कर लिया। अब पुलिस मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: रीवा में जाम का स्थायी इलाज रूट डायवर्जन, एम्बुलेंस और जनता दोनों परेशान
नहर का बंद कराना पड़ा पानी
घटना की सूचना रात में ही सेमरिया थाना में दी गई। पुलिस मौके पर भी पहुंची, लेकिन अंधेरा और नहर में पानी ज्यादा होने के कारण सर्चिंग नहीं हो पाई। ऐसे में सिंचाई विभाग से संपर्क कर पहले नहर का पानी बंद कराया गया। पानी कम होने के बाद मृतकों का शव नहर से बरामद हो सका।
दो घंटे तक चली सर्चिंग
मंगलवार की सुबह एसडीईआरएफ की टीम जिला मुख्यालय से उप निरीक्षक विकास पाण्डेय के नेतृत्व में घटना स्थल पहुंची। टीम के सदस्यों ने मोटर वोट और कांटा के मदद से करीब दो घंटे तक नहर में सर्चिंग किया। एसडीईआरएफ की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर मनोज व शिवम के शव मिले, जिसे बरामद कर लिया गया। तत्पश्चात पंचनामा कार्रवाई की गई और शव पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें: सिर्फ चार घंटे बिजली, अंधेरे में जीने को मजबूर ग्रामीण, खेती-पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।