16 जनवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल। सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 84092 पर। आईटी शेयरों और बीएमसी चुनाव नतीजों के बीच निवेशकों की चांदी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

16 जनवरी 2026 को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल
मुंबई: बिजनेस डेस्क. स्टार समाचार वेब
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (16 जनवरी) को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी की है। पिछले दो सत्रों की गिरावट और वैश्विक अनिश्चितताओं को पीछे छोड़ते हुए बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने आज ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की। बाजार के इस 'बुल रन' में सबसे बड़ा हाथ आईटी सेक्टर और रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा।
बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन सुबह 10:41 बजे तक तेजी और गहरा गई।
सेंसेक्स: 709 अंकों की भारी उछाल के साथ 84,092 के स्तर पर पहुंच गया।
निफ्टी: 186 अंकों की तेजी के साथ 25,852 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया।
बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के चलते शेयर बाजार बंद था, जिससे आज कारोबारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
आज के कारोबार में आईटी स्टॉक्स निवेशकों की पहली पसंद बने हुए हैं। इंफोसिस (Infosys) 5% से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर बना हुआ है। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टीसीएस में भी जोरदार खरीदारी देखी जा रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त ने भी इंडेक्स को ऊपर ले जाने में मदद की। दूसरी ओर, 'इटरनल' जैसे शेयर गिरावट के साथ टॉप लूजर की सूची में शामिल रहे।
अमेरिकी बाजार और ग्लोबल संकेत: अमेरिकी शेयर बाजार में बैंक और चिप स्टॉक्स की अगुवाई में आई तेजी ने भारतीय बाजारों के लिए 'पॉजिटिव सेंटिमेंट' तैयार किया। एनवीडिया और टीएसएमसी जैसे बड़े शेयरों में उछाल का असर आज भारतीय आईटी शेयरों पर साफ दिख रहा है।
महाराष्ट्र चुनाव और एग्जिट पोल:
बीएमसी (BMC) सहित महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजे आज आने वाले हैं। एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन की संभावित जीत के अनुमानों ने बाजार में स्थिरता और निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई गिरावट भारत के लिए राहत भरी खबर है। अमेरिका द्वारा ईरान पर तत्काल हमला न करने के संकेतों के बाद ब्रेंट क्रूड $64 के करीब आ गया है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था और बाजार को मजबूती मिली है।
एक ओर जहां बाजार तेजी पर है, वहीं अमेरिकी डॉलर का छह सप्ताह के उच्चतम स्तर (99.31) पर पहुंचना और सोने की कीमतों में गिरावट चिंता का विषय है। विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी निवेशकों (FIIs) की निकासी पर नजर रखना जरूरी है, हालांकि स्थानीय संकेतों और आईटी सेक्टर के प्रदर्शन से फिलहाल बाजार में मजबूती बनी रहने की उम्मीद है।
भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशों से रेड सिग्नल मिल रहे थे और जिसका डर था वही हुआ। आज खुलते के साथ ही शेयर मार्केट औंधे मुंह गिर गया। इस बड़ी गिरावट के बीच पावर ग्रिड, टाटा स्टील, मारुति, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाइटन जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर बिखरे हुए दिखाई दिए।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार में 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये के बड़े निवेश का एलान किया है। भागलपुर के पीरपैंती में पावर प्रोजेक्ट और सारण में आई हॉस्पिटल का उद्घाटन। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम आज एक बार फिर एक रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए गए। इससे पहले गैस कंपनियों ने शुक्रवार को सीएनजी की कीमतें दो रुपए प्रति किलो बढ़ा दी थी। पिछले तीन दिन में सीएनजी तीन रुपए महंगी हुई है।
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर तीन रुपए प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। इसके साथ ही डीजल और जेट फ्यूल पर टैक्स घटाया है।
अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे मुकदमे के निपटारे पर सहमति दी है।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिर कारोबारी दिन शुक्रवार की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे पहले मार्केट में गुरुवार के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार में राहत की किरण नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव झेल रहे बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबर करते दिख रहे हैं। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद बेंचमार्क सूचकांकों पर बिकवाली का जोर दिखा।
देश में आज से दूध महंगा हो गया है। देर शाम दिग्गज कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक के बाद एक अपनी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और गुरुवार को महंगाई का झटका देश की जनता को लगा है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर छाई अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारी दबाव दिखा।
बीते रविवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और 24 घंटे के भीतर ही अपनी इस अपील को दोहराया भी था। अब सरकार ने गोल्ड को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह