सतना जिले के रामपुर बघेलान के गुडुहरु गांव में डायरिया फैलने से हड़कंप, तीन मरीज सामने आए। पानी और भोजन संदिग्ध, जांच टीम गांव में तैनात। लापरवाही पर एएनएम को नोटिस जारी।

सतना, स्टार समाचार वेब
रामपुर बघेलान विकासखंड के गांव गुडुहरु के कोलान बस्ती में डायरिया फैलने का मामला सामने आया जिसमे उलटी-दस्त के तीन मरीज रजिस्टर किये गए। बच्चों में अभी कोई मामला सामने नहीं आया है। डायरिया से पीड़ित दो मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया एवं एक मरीज स्वेच्छा से निजी अस्पताल में भर्ती हुआ है। मंगलवार को यह मामला संज्ञान में आते ही सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी ने संक्रामक रोग विशेषज्ञ (एपिडेमियोलॉजिस्ट) डॉ. प्रदीप गौतम के साथ गांव का निरीक्षण कर बस्ती का जायजा लिया। गांव में महामारी मिलने की सूचना आईडीएसपी टीम को न देने पर उप सवा. केंद्र में पदस्थ एएनएम शांति सिंह को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। इसके अलावा गांव में पानी के सैंपल एवं 7 दिन के अंदर बस्ती के सभी रहवासी की जांच के आदेश भी दिए हैं। मौके पर मेडिकल आफीसर उमाकांत सोनी, सज्जनपुर के सेक्टर सुपरवाइजर रामकलेश साकेत, सीएचओ एएनएम और आशा सुपरवाइजर मौजूद रहे।
भेजी गई रैपिड रिस्पॉन्स टीम
सीएमएचओ ने बताया कि मंगलवार को रामपुर बघेलान विकासखंड के गांव गुडुहरु के कोलान बस्ती में उलटी-दस्त के तीन मरीज मिलने की सूचना हेल्थ सुपरवाइजर द्वारा दी गई। जिसके आधार पर संक्रामक रोग विशेषज्ञ और रैपिड रिस्पॉन्स टीम को गांव में जांच के लिए भेजा गया। गांव की कुल आबादी 780 है। गांव में केवल तीन एडल्ट मरीज उलटी दस्त से पीड़ित पाए गए। जांच में प्रारंभिक वजह फूड पॉइजनिंग या तो पानी में खराबी सामने आई है। बस्ती के लोगों ने बताया की शनिवार की रात पीड़ितों ने मछली खाई थी और दूसरे दिन भी उसका सेवन किया था जो कि नुकसान कर गई, जिसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
माइक्रोबॉयोलॉजिकल लैब भेजा गया वाटर सैंपल
जानकारी के मुताबिक बस्ती के दो घरों के हैंडपंपों के पानी का उपयोग किया गया था। इन हैंडपंप के पानी की सैंपलिंग को भी ले लिए गया है और इसे माइक्रोबॉयोलॉजिकल जांच के लिए डीपीएच लैब रीवा भेजा जायेगा। इसके अलावा बस्ती के सभी लोगों कि जांच के निर्देश दिए गए हैं एवं लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई है।
महंगी पड़ी लापरवाही
सीएमएचओ ने बताया कि गांव में उलटी-दस्त से पीड़ित तीन मरीज मिलने की सूचना आईडीएसपी को न देने पर रामपुर बघेलान ब्लॉक के उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम शांति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। मौके पर पहुंची आईडीएसपी की टीम ने भी बताया कि एएनएम द्वारा संक्रामक बीमारियों की रिपोर्ट भी पोर्टल पर नहीं दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर नोटिस का स्पष्टीकरण मांगा गया है। समय से संतोष जनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।