रीवा-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत बघवार से रामपुर नैकिन तक 9 किमी रेल ट्रैक का कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही सीआरएस निरीक्षण के बाद इस मार्ग पर ट्रेन दौड़ने लगेगी। साथ ही सोन नदी पर 700 मीटर लंबे रेलवे ब्रिज और सीधी रेलवे स्टेशन के निर्माण में तेजी लाई जा रही है।

सीधी, स्टार समाचार वेब
रीवा-सिंगरौली नवीन रेल परियोजना का कार्य द्रुत गति से चल रहा है। सीधी जिले के प्रथम रेलवे स्टेशन बघवार तक ट्रेन के आने का ट्रायल सफलतापूर्वक पूर्ण होने के पश्चात अब रेलवे अधिकारियों द्वारा दूसरे रामपुर नैकिन रेलवे स्टेशन तक रेल दौड़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बघवार से रामपुर नैकिन के बीच बनाए गए रेल ट्रैक के सीआरएस इंस्पेक्शन की तैयारी तेज हो गई है। जबलपुर रेल मंडल के विरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इंजीनियरिंग विभाग की टीम बघवार से रामपुर नैकिन रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रैक बिछाने का काम पूर्ण कर चुकी है। अब 9 किलोमीटर के नए रेल ट्रैक का सीआरएस इंस्पेक्शन कराने की तैयारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बघवार से रामपुर नैकिन के मध्य बिछाए गए रेल ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए सीआरएस मुंबई तारीख निर्धारित कर देंगे। उसी के अनुरूप जबलपुर रेल मंडल का अमला 9 किलोमीटर क्षेत्र के रेल ट्रैक को पूरी तरह से दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।
बताते चलें कि विगत माह गोविंदगढ़ से बघवार के बीच बिछाए गए रेल ट्रैक का सफल सीआरएस इंस्पेक्शन हो चुका है। अब बघवार से रामपुर नैकिन स्टेशन के बीच 9 किलोमीटर रेल ट्रैक का सीआरएस इंस्पेक्शन कराने की तैयारी में जबलपुर मंडल के अधिकारी जुटे हुए हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि रामपुर नैकिन से चुरहट रेल स्टेशन के मध्य भी रेल लाइन बिछाने को लेकर इंजीनियरिंग विभाग निर्धारित योजना के तहत काम शुरू कर चुका है।
सोन नदी पर 700 मीटर लंबा इंपोट्रेंट ब्रिज निर्माण जारी
रीवा से सीधी के मध्य सबसे बड़े रेलवे पुल (इंपोट्रेंट ब्रिज) का निर्माण कार्य सोन नदी के ऊपर कराया जा रहा है। 700 मीटर लंबे इस रेलवे पुल के सब इस्ट्रेक्चर का काम मल्होत्रा बिल्डिकान कंपनी सतना द्वारा पूरा किया गया है। वहीं पुल के सुपर इस्ट्रेक्चर (ऊपरी हिस्सा) का काम जेसीएल मेरठ की कंपनी द्वारा पूरा किया जा रहा है। लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहे इस इंपोट्रेंट ब्रिज का निर्माण कार्य आगामी नवंबर माह तक पूरा होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। सोन नदी में बन रहे इंपोट्रेंट ब्रिज को इस तरह से बनाया जा रहा है कि भारी-भरकम रेल के गुजरने पर भी उसका असर न रहे। ब्रिज में काफी मजबूत एवं गुणवत्तायुक्त स्टील का उपयोग किया जा रहा है। इंपोट्रेंट ब्रिज में लगने वाले स्टील की जांच कई स्तरों में पूर्ण करने के बाद ही उसका उपयोग हो रहा है। रेलवे के इंजीनियरों द्वारा निमार्णाधीन ब्रिज का सतत निरीक्षण किया जा रहा है और उनके निर्देश पर ही प्रत्येक चरण का कार्य किया जा रहा है।
6 महीने में तैयार हो जाएगा सीधी स्टेशन
शहर के समीपी मधुरी में सीधी रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य काफी तेजी के साथ किया जा रहा है। यह अवश्य है कि निर्माण कार्य में जो प्रगति होनी चाहिए वो नजर नहीं आ रही है। जिसके चलते रेलवे अधिकारियों की चिंताएं भी बढ़ी हुई हैं। दरअसल कोरोना काल के दौरान सीधी रेलवे स्टेशन का काम बंद हो जाने के बाद उसके ठेके को निरस्त कर नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किया गया। सतना के ठेकेदार द्वारा रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर माह तक सीधी रेलवे स्टेशन के बिल्डिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। बरसात के दस्तक देने से निर्माण कार्य की प्रगति प्रभावित होने के आसार भी हैं। इसी वजह से निर्माण कार्य की समय सीमा पर विशेष नजर रखी जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।