रीवा सर्किल में 1420 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। उपभोक्ता बिजली का उपयोग तो कर रहे हैं लेकिन भुगतान नहीं कर रहे। अफसरों की लापरवाही, राजनीतिक संरक्षण और पुराने खातों की सफाई न होने से एरियर का बोझ लगातार बढ़ रहा है। पढ़ें इस रिपोर्ट में बिजली विभाग की बदहाल हालत की पूरी सच्चाई।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
बिजली का बकाया एरियर की राशि सुन कर आप चौंक जाएंगे। रीवा सर्किल में 1420 करोड़ रुपए का सिर्फ एरियर ही बकाया है। इसमें भी सतना और रीवा सर्किल सबसे टॉप पर है। यहां एलटी और एचटी का सबसे अधिक बकाया है। उपभोक्ताओं ने बिजली तो खूब जलाई लेकिन अब बिल नहीं चुका रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही से बिजली विभाग का 1420 करोड़ रुपए फंस गया है।
मप्र सरकार उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली उपलब्ध करा रही है। घरेलू बिजली 24 घंटे दे रही है। 10 घंटे कृषि फीडर में बिजली उपलब्ध करा रही है। इसके बाद भी उपभोक्ता बिजली जलाने के बाद बिल नहीं जमा कर रहे हैं। छोटे उपभोक्ताओं पर तो विद्युत विभाग तुरंत कार्रवाई कर देती है। उनके कनेक्शन तक काट देती है लेकिन बड़े उपभोक्ताआें को संरक्षण दे रही है। यही वजह है कि बिजली का घाटा बढ़ता जा रहा है। लोगों ने रीवा संभाग में करीब 1420 करोड़ की बिजली जलाई लेकिन इसका बिल नहीं चुकाया। अब यह राशि दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ रहा है। इस बिल की वसूली के लिए विद्युत वितरण कंपनी ने कई आॅफर दिए लेकिन उपभोक्ताआें ने फिर भी बिल जमा नहीं किया। डिवीजन में बैठे अधिकारी भी इस बिल की वसूली में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके कारण ही मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का दिवाला निकलता जा रहा है।
अधिकारियों की लापरवाही पड़ रही है भारी
विद्युत विभाग के अधिकारियों लापरवाही भी बिजली का एरियर बढ़ाने में बड़ी भूमिका अदा कर रहा है। अधिकारी फील्ड में निकलते ही नहीं है। बकायादारों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं होती। फील्ड में काम करने वाले कर्मचारी राजस्व वसूली के लिए उपभोक्ताओं के घर तक तो पहुंचते है लेकिन लेन देन कर लौट आते हैं। इसके कारण विद्युत विभाग का बकाया वसूल नहीं हो पाता। रीवा बिजली चोरी के मामले में वैसे ही बदनाम है। राजस्व के एरियर में भी आगे ही है।
सिटी डिवीजन भी पीछे नहीं
शहर में उपभोक्ताओं को 24 घंटे बराबर बिजली मिल रही है। यहां पर्याप्त स्टाफ भी मौजूद हैं। बिना बिजली के शहर में लोगों का रहना तक मुश्किल है। आसानी से अधिकारी, कर्मचारी उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंच जाते हैं। फिर भी सिटी डिवीजन में 39 करोड़ रुपए उपभोक्ताओं ने दबा कर रखा है। इसके अलावा अन्य चार डिवीजन में तो हालात खराब है। मऊगंज, त्योंथर, ईस्ट और वेस्ट डिवीजन में 100-100 करोड़ से भी अधिक का एरियर बकाया है। इसे वसूलने में अब अधिकारियों की सांस फूलने लगी है।
हर महीने 20 फीसदी एरियर वसूली का लक्ष्य
विद्युत विभाग के हर डिवीजन को करेंट बिल डिमांड के साथ ही एरियर राशि का 20 फीसदी डिमांड के साथ जुड़ कर आता है लेकिन इस एरियर की राशि को वसूलने में ही अधिकारी लापरवाही बरतते हैं। हर महीने बिल डिमांड तक ही सिमट कर रह जाते हैं। नई डिमांड की राशि भी पूरी तरह से नहीं वसूल पाते। यही वजह है कि बिजली विभाग का यह एरियर घाटा खत्म नहीं हो रहा है।
इसलिए भी नहीं घट रहा एरियर
कई पुराने उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लिया। अब वह कनेक्शन और कनेक्शनधारी ही नहीं रहे। घर उजड़ गए। मौके पर कुछ भी नहीं बचा। इसके बाद भी ऐसे उपभोक्ताओ पर बकाया राशि बनी हुई है। इस राशि को एरियर से हटाया ही नहीं गया। यही वजह है कि एरियर का बोझ बिजली विभाग पर महीने दर महीने बढ़ता ही जा रहा है।
रीवा सर्किल में बकाया एरियर
डिवीजन बकाया राशि
सिटी 39.76
मऊगंज 119.22
त्योंथर 103.40
ईस्ट 135.78
वेस्ट 127.82
योग 526.01
बकाया एरियर
सर्किल राशि
रीवा 559.83
सतना 561.58
सीधी 143.88
सिंगरौली 155.21
रीवा रीजन टोटल 1420.51
(राशि के आंकड़े करोड़ में हैं)


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।