रीवा कलेक्ट्रेट की 3000 स्क्वेयर फीट ज़मीन इंडियन काफी हाउस को मात्र ₹500 के स्टांप पर लीज पर दे दी गई, वो भी बिना खसरा नंबर दर्ज किए। अनुबंध में नियमों की भारी अनदेखी की गई है। प्रशासनिक अफसरों की हड़बड़ी और मनमानी ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम जिला प्रशासन ने इतनी हड़बड़ी में दी कि नियम कायदे ध्यान में नहीं रखे गए। कलेक्टर, एसडीएम खुद दूसरे के प्रकरणों का फैसला करते हैं। जनता को नियम कायदों का पाठ पढ़ाते हैं लेकिन एग्रीमेंट में ही गड़बड़ी कर दी गई। जमीन का रकबा तो दर्ज किया गया लेकिन खसरा नहीं बताया गया। इस गड़बड़ी ने पूरे एग्रीमेंट पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
आपको बता दें कि रीव कलेक्ट्रेट की 3 हजार स्क्वेयर फीट जमीन इंडियर काफी हाउस को कौड़ियों के दाम पर दे दी गई। लीज एग्रीमेंट भी सिर्फ 500 रुपए के स्टाम्प पर की गई। इस एग्रीमेंट को इतनी सोची समझी साजिश के तहत किया गया कि इसके अनुबंध शर्तों को ही देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। शर्तों के सारे बिंदू इंडियन काफी हाउस के पक्ष में रखकर लिखे गए हैं। इस अनुबंध में इतनी सारी गड़बड़ियां कि गई है जो अधिकारियों के कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े करने लगे हैं। अनुबंध में रजिस्ट्रेशन एक्ट 1908 के सेक्शन 21 के अंतर्गत यदि किसी सम्पत्ति का पंजीयन योग्य डीड या अनुबंध किया जाता है तो उसमें पहचान योग्य विवरण जैसे खसरा नंबर, प्लाट नंबर, एरिया, डायरेक्शन, बाउण्ड्री आदि दर्ज करना अनिवार्य होता है। यदि ऐसा नहीं किया जाता तो इसे इंडियन कान्ट्रेक्ट एक्ट 1872 सेक्शन 29 के तहत अवैध माना जाता है। कुल मिलाकर जो अधिकारी लोगों को नियमों का पाठ पढ़ाते हैं। सही गलत ठहराते हैं, वही एग्रीमेंट में नियमों का पालन नहीं कर पाए। इतनी सारी गलतियों के बाद भी आनन फानन में इंडियन काफी हाउस को करोड़ों की जमीन दे दी गई।
पानी, नाली की व्यवस्था सब कलेक्ट्रेट करेगा
अनुबंध में इंडियन काफी हाउस को सारी सुविधाएं मुहैया कराने का एग्रीमेंट सिर्फ 5 हजार रुपए महीने के किराए में किया गया है। इतने कम किराए में दो कमरे का रीवा में मकान नहीं मिलता और मुख्य मार्ग की 3 हजार स्क्वेयर फीट जमीन जिला प्रशासन ने इंडियन काफी हाउस को दे दी गई। इस इंडियन काफी हाउस के आने से रीवा के लोगों को फायदा तो कुछ नहीं हुआ लेकिन जो कीमती जमीन थी, वह भी 15 साल के लिए इनके पास चली गई। हद तो यह है कि इस अनुबंध में कलेक्ट्रेट को ही पानी और ड्रेनेज की भी व्यवस्था करनी है। यदि पानी उपलब्ध नहीं करा पाए तो बोर की भी अनुमति का जिक्र किया गया है। बोर करने का काम इंडियन काफी हाउस में भवन निर्माण के पहले ही कर लिया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।