रीवा के इटौरा बायपास पर 11 केवी लाइन शिफ्टिंग के दौरान ठेका कंपनी की लापरवाही ने एक कर्मचारी की जान ले ली। करंट लगे खंभे में काम करवाने से युवक सिर के बल गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। विद्युत विभाग ने चेतावनी दी थी, लेकिन कंपनी ने अनियंत्रित कार्य करवाया।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
बायपास सड़क का निर्माण करा रही एमपीआरडीसी की ठेका कंपनी की एक लापरवाही ने युवक की जान ले ली। जिस खंभे में करंट था, उसी खंभे में लाइन शिफ्टिंग के लिए कर्मचारी को चढ़ा दिया गया। करंट लगने से युवक की जान चली गई। हादसे के बाद मामले को दबा दिया गया। आपको बता दें कि रतहरा से चोरहटा तक बायपास को फोरलेन करने का काम चल रहा है। यह सड़क चौड़ीकरण का काम करीब 250 करोड़ से अधिक का है। इस चौड़ीकरण का कार्य एमपीआरडीसी करा रही है। ठेका केसीसी कंपनी को दिया गया है। कंपनी इस बायपास के निर्माण में शुरू से ही लापरवाही कर रही है। अब तक इस लापरवाही ने कईयों की जाने ली हैं। सड़क निर्माण में अव्यवस्थाओं के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। अब इनके कर्मचारियो की भी जान जानी शुरू हो गई है। दरअसल बायपास के किनारे लगे बिजली के खंभों को भी शिफ्ट किया जाना है। इसका काम भी चल रहा है। केसीसी कंपनी लाइन शिफ्टिंग का काम करा रही है। रविवार को इटौरा बायपास के पास 11 केवी लाइन को शिफ्ट करना था। कंपनी के कर्मचारी लाइन शिफ्टिंग का काम कर रहे थे। दो ट्रांसफार्मर और लाइन को शिफ्ट करना था। शहर संभाग से परमिट भी लिया गया था। हालांकि जिस लाइन का परमिट लिया गया था। उस लाइन को छोड़कर जिस खंभे में करंट था। उसकी लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया। इसी दौरान कंपनी का एक कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। करंट का जोरदार झटका लगा और युवक सिर के बल जमीन पर आ गिरा। इसके कारण उसकी मौके पर ही जान चली गई। ठेका कंपनी की लापरवाही से एक युवक की जान ले ली।
कट प्वाइंट की दूसरी तरफ से खींचने लगे थे तार
इटौरा बायपास में 11 केवी लाइन को शिफ्ट किया जाना था। खंभे में कट प्वाइंट बनाया गया था। जम्पर निकाल दिए गए थे। जहां से जम्पर निकाला गया था। उसके आगे से तार को शिफ्ट किया जाना था लेकिन ठेका कंपनी के सुपरवाइजर ने कर्मचारियों को करंट वाले खंभे में ही काम करने के लिए चढ़ा दिया। एक तार को शिफ्ट भी कर दिया गया था। जब दूसरे तार को शिफ्ट करने की बारी आई तभी हादसा हो गया। युवक करंट की चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई। विद्युत विभाग के मेंटीनेंस प्रभारी ने बताया कि परमिट दिया गया था। कंपनी के अधिकारियों को पूरी जानकारी भी दी गई थी। मौका मुआयना भी किया गया था। यह भी कहा गया था कि यदि दूसरे खंभे में काम करना होगा तो इसकी सूचना देंगे। पूरी लाइट बंद करा दी जाएगी लेकिन इसके बाद भी मनमानी की गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।