रीवा एयरपोर्ट की 200 फीट लंबी बाउंड्री दीवार तेज बारिश में भरभराकर गिर गई। 500 करोड़ के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल—क्या ये इंजीनियरिंग में गड़बड़ी है या प्राकृतिक आपदा? पीएम द्वारा उद्घाटन के बाद भी दीवार दूसरी बार गिरी है। जानिए पूरी रिपोर्ट, निर्माण की खामियां और जिम्मेदार कौन?

रीवा, स्टार समाचार वेब
शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात तेज बारिश में रीवा एयरपोर्ट की 200 फीट लंबी दीवार टूटकर बिखर गई है। 500 करोड़ रुपए की लागत से एएआई द्वारा किए गए एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के निर्माण के बाद बाउंड्रीवाल का गिरना प्रोजेक्ट की इंजीनियरिंग एवं उसके गुणवत्ता पर सवाल पैदा कर देता है। दरअसल नौ माह पूर्व भारत के प्रधानमंत्री ने 20 अक्टूबर 2024 को रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण किया था। यहां पर यह बता दें कि लोकार्पण के ठीक दो माह पूर्व ही एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल का एक बड़ा हिस्सा पानी के तेज बहाव की वजह से टूटकर धराशायी हो गया था, जिसे एएआई द्वारा मरम्मत कराई गई थी। दो दिन पूर्व अचानक हुई मूसलाधार बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं एयरपोर्ट के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि ऊपर से आने वाला पानी लगभग 5 फिट तक भर गया था।
पानी का बहाव इतना तेज था कि बाउंड्रीवाल के अंदर खड़ी कार भी कुछ दूर तक बह गई। वहीं कुछ बाइक भी बाढ़ के पानी में तैरने लगी थीं। हालांकि मौके पर पहुंचे एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाया गया था।
क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल की होगी मरम्मत
दिसम्बर 2023 में जब एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल गिरी थी, उसके बाद जो मरम्मत की गई थी, उसमें ग्रिल लगाया गया था। बताया गया है कि ग्रिल के लगने से दीवार में पानी का लोड नहीं पड़ेगा और बारिश का पानी बहकर निकल जाएगा। वहीं एयरपोर्ट के मैनेजर की मानें तो बाउंड्रीवाल का डिजाइन व निर्माण हवाओं के साथ सेल्फ बेल्ट के लिए होता है न कि पानी के तेज बहाव को रोकने के लिए।
क्षतिग्रस्त बाउंड्री का निर्माण अब ग्रिल लगाकर किया जाएगा ताकि दीवार में पानी का दबाव न बने और पानी बाहर निकल जाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।