मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब नापतोल विभाग के कार्यालय को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि इससे पहले भी भोपाल के एम्स और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

नापतोल कार्यालय का पूरा भवन खाली कर दिया गया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब नापतोल विभाग के कार्यालय को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि इससे पहले भी भोपाल के एम्स और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि, किसी प्रकार का बम जैसी कोई वस्तु मिलने की कोई खबर सार्वजनिक नहीं हुई। दरअसल, भोपाल नापतोल विभाग के ईमेल आईडी पर यह धमकी भरा मैसेज आया है। जिसमें धमकाने वाले ने लिखा है कि भोपाल नापतौल विभाग कार्यालय में साइनाइड गैस से भरे 16 सिलेंडर रख दिए हैं। दोपहर करीब 1 बजे के आसपास यह फट जाएंगे।
कार्यालय कराया खाली
मैसेज में धमकाने वाले ने यह भी लिखा है कि कृपया दोपहर 12:10 बजे तक सभी कर्मचारी और आसपास के लोगों को वहां से हटा लें। जिसके बाद नापतोल विभाग सहित पूरा प्रशासन हरकत में आया। जिसके बाद नापतोल कार्यालय का पूरा भवन खाली कर दिया गया।
पुलिस डॉग स्क्वाड ने जांच की
धमकी का संदेश मिलते ही कर्मचारी दफ्तर से आए बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बताए स्थान पर डॉग स्क्वाड टीम और पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। नापतोल विभाग कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी दहशत में नजर आए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया विधानसभा उपचुनाव में BJP ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा।
दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को बड़ा झटका। दिल्ली हाईकोर्ट ने बैंक एफडी घोटाला मामले में उनकी 3 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार किया। जानिए पूरा मामला।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। नाना ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया, जबकि उन पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। देखें अपने जिले का हाल।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की शुक्रवार को आयोजित बैठक में भोपाल के बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान को लेकर जमकर हंगामा हो गया। पूरा मामाल जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत के बयान से शुरू हुआ।
सीएम डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आज शुक्रवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन में एक भव्य प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन उच्च शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने और अतिथि विद्वानों की स्थिति व उनके भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाओं पर विचार करने के लिए किया गया।
मध्यप्रदेश में आए दिन हो रहे हादसों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। पुलिस-प्रशासन की टीम अब सड़क पर उतर चुकी है। इससे मनमानी पर उतारू बस संचालकों में हड़कंप मच गया है। राजधानी भोपाल में ही निजी स्कूलों की सैकड़ों ऐसी बस चल रही हैं, जिसमें सुरक्षा के मापदंडों की अनदेखी की जा रही है।
बारिश ने देश के कई हिस्सों में राहत के साथ ही भारी नुकसान पहुंचाया। सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में कई स्थानों में जलभराव, सड़कों में गड्ढे होने, पेड़ गिरने और अन्य तरह की घटनाएं सामने आई। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत देश के 17 राज्यों में बारिश अलर्ट जारी किया है।
इंदौर-देवास हाईवे पर रीवा से इंदौर जा रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। टायर फटने से हुआ हादसा, सभी यात्री सुरक्षित। घटना का पूरा विवरण यहाँ पढ़ें।
महादेव बेटिंग ऐप केस में भोपाल के दो भाइयों विशाल और धीरज आहूजा के खिलाफ CBI ने चार्जशीट दाखिल की है। दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर तलाश तेज कर दी गई है।