रीवा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 82 वर्षीय आदिवासी वृद्धा से दुष्कर्म के बावजूद पुलिस ने 25 दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं की। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामला दर्ज हुआ।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सिरमौर थाना क्षेत्र में 82 साल की आदिवासी बुजुर्ग महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। घटना 10 दिसंबर की है, लेकिन स्थानीय पुलिस ने बुजुर्ग की फरियाद नहीं सुनी। 25 दिन तक उसको भटकाया। पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया तो रविवार को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेली रहती है, जबकि उसके परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। 10 दिसंबर को रात के अंधेरे में पड़ोसी सुग्गा साकेत घर में घुस आया। उसने पहले बुजुर्ग का गला दबाया। गला दबाने से जब महिला बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद बुजुर्ग ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर सिरमौर थाने पहुंचे, लेकिन वहां पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही मेडिकल कराया। बुजुर्ग महिला न्याय के लिए भटकती रही। शनिवार-रविवार को जब वह परिजनों के साथ रीवा महिला थाने पहुंची, तब मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद प्रकरण दर्ज हुआ।
कई बार परिजन गये थाना
इतने संवेदनशील मामले में भी सिरमौर पुलिस का लचीलापन सवालों से घिर गया है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वह कई बार फरियाद लेकर थाना पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। ेसे में परिजन शनिवार की शाम महिला थाना पहुंचे। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी हुई। तब कहीं जाकर प्रकरण दर्ज हुआ।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।