मध्यप्रदेश के धार जिले की भोजशाला की मुक्ति और उसके गौरव की पुनर्स्थापना के लिए हिंदू समाज संकल्पित है। 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर्व मनाया जाना है। ऐसे में महज दो मंगलवार ही शेष हैं और दो ही सत्याग्रह होना है। इसके बाद 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर मां वाग्देवी का जन्मोत्सव भक्तिभाव से मनाया जाएगा।

हिंदू समाज के लोग भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन के लिए पहुंचे।
धार। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के धार जिले की भोजशाला की मुक्ति और उसके गौरव की पुनर्स्थापना के लिए हिंदू समाज संकल्पित है। 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर्व मनाया जाना है। ऐसे में महज दो मंगलवार ही शेष हैं और दो ही सत्याग्रह होना है। इसके बाद 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर मां वाग्देवी का जन्मोत्सव भक्तिभाव से मनाया जाएगा। जैसे-जैसे बसंत पंचमी नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे सत्याग्रह में हिंदुओं की संख्या में बढ़ोतरी दज की जा रही है। इसी कड़ी में नियमित सत्याग्रह किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। यहां खास बात यह रही कि गर्भगृह से लेकर यज्ञ स्थल तक भक्तों की कतार लग गई। कड़ाके की ठंड में भी भक्तों का उत्साह कम नहीं रहा और उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ व मां की स्तुति की।

गर्भगृह को फूलों से सजाया गया
पूरे वातावरण में जय मां वाग्देवी और जय बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। इस मौके पर भोजशाला के गर्भगृह को फूलों से सजाया गया था। इस दौरान उन्होंने भोजशाला को मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया। साथ ही यज्ञ में आहुति भी डाली। इस बार के सत्याग्रह में वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गर्भगृह में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन किए।
बसंत पंचमी पर अखंड पूजा होकर रहेगी
अग्रवाल ने सत्याग्रह में आए हिंदुओं से कहा- बसंत पंचमी पर मां वाग्देवी की पूजा सूर्योदय से सूर्यास्त तक होगी। किसी भी परिस्थिति में परिसर खाली नहीं किया जाएगा। भोजशाला केवल एक ऐतिहासिक स्थल नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, विद्या और आस्था का केंद्र है। बसंत पंचमी मां वाग्देवी की उपासना का पर्व है और इस दिन पूजा-अर्चना करना हिंदू समाज का स्वाभाविक और संवैधानिक अधिकार है। ये निर्णय भावनाओं में नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा के आधार पर लिया गया है।
इस बार शुक्रवार को बसंत पंचमी
इस बार बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ रही है, जिस कारण विषय को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन हिंदू समुदाय किसी भी भ्रम या दबाव में आने वाला नहीं है। वर्षों से चली आ रही आस्था और परंपरा को एक दिन के संयोग के आधार पर नहीं रोका जा सकता। पहले भी भोजशाला को खाली नहीं किया गया था और इस बार भी ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो हिंदू समाज अपने धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित और शांतिपूर्ण रूप से आगे आएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।