रीवा ज़िले में शराब माफिया और अधिकारियों के गठजोड़ का पर्दाफाश। सिरमौर में एक ही परमिट पर दो बार निकाली गई 600 पेटी देशी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार। टोल प्लाज़ा के CCTV फुटेज से हुआ खुलासा। वहीं, नईगढ़ी पुलिस ने भी अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा।

हाईलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
आबकारी अधिकारी एवं शराब ठेकेदारों के एक और गठजोड़ का खुलासा हुआ है। देशी मदिरा भंडारनालय से 300 पेटी शराब की परमिट पर 600 पेटी शराब की निकासी दे दी गई। लिहाजा सिरमौर पुलिस ने इसका खुलासा करते हुये प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आगे की जांच की जा रही है। खास बात यह है कि आबकारी के अधिकारियों ने इस प्रकरण में भी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक न चली।
बताया गया है कि सिरमौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 17 जेडएम 4822 में भारी मात्रा में शराब की खेप लोड कर डभौरा की ओर ले जाई जा रही है। जिसके बाद पुलिस टीम ने बरदहा घाटी में घेराबंदी किया और उक्त वाहन को पकड़ लिया। वाहन चालक से शराब के संबंध में दस्तावेज मांगे गये। इस दौरान चालक ने देशी मदिरा भंडारनालय की परमिट दिखाया, लेकिन परमिट में जो समय दर्ज था, वह बीत चुका था। ऐसे में पुलिस ने उक्त शराब की खेप को अवैध मानते हुये जब्त कर लिया। पिकअप में 300 पेटी शराब लोड थी, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आकी गई। लिहाजा पिकअप वाहन सवार आरोपी अजय सोंधिया उर्फ जन्नू पुत्र लखनलाल सोंधिया 29 वर्ष एवं मनोज वर्मा उर्फ गोलू पुत्र रामधारी वर्मा 26 वर्ष दोनों निवासी छीबौरा थाना रामपुर बघेलान जिला सतना को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्र्रकरण दर्ज किया गया है।
आबकारी अधिकारियों ने गुमराह करने का किया प्रयास
कार्रवाई की जानकारी लगते ही शराब ठेकेदार ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से बात की। जिसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों ने पुलिस से संपर्क किया और बताया कि उक्त शराब की खेप वैध है। परमिट में शराब की निकासी वेयर हाऊस से दी गई है। लेकिन पुलिस की जांच में उनके तथ्य गलत निकले।
टोल प्लाजा के सीसीटीव्ही से खुला राज
आबकारी अधिकारियों के हस्ताक्षेप के बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया। टोल प्लाजा में लगे सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला, जिसमें पता चला कि शराब की एक खेप पहले ही निकल चुकी है। ऐसे में पिकअप सवार आरोपियों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ किया, जिसमें पता चला कि वह एक ही परमिट से दूसरी बार शराब की खेप लेकर जा रहे थे, जो पुलिस के हाथ लग गई है।
नईगढ़ी पुलिस ने भी की कार्रवाई
इधर मऊगंज जिले की नईगढ़ी पुलिस ने भी सोमवार रात कार में लोड अवैध शराब की खेप पकड़ा है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया है। थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम चिल्ल की ओर से एक वाहन में शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही स्टॉप के साथ घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 6 पेटी अवैध देसी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 30 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से पुष्पेन्द्र. जायसवाल निवासी वार्ड 14 नईगढ़ी और विनोद कुमार साकेत निवासी खर्रा थाना नईगढ़ी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि शराब जवा से नईगढ़ी क्षेत्र में बेचने के लिये लाई जा रही थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।