रीवा में पहली बार आयोजित हो रहे रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। फिल्मी कलाकारों और एयरलाइंस कंपनियों के डेलीगेट्स की मौजूदगी में पर्यटन और वायुसेवा के नए अवसर तलाशे जाएंगे।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
पर्यटन के क्षेत्र में रीवा नया इतिहास रचने वाला है। आने वाले समय में विंध्य क्षेत्र में सिर्फ पर्यटक नहीं आएंगे बल्कि फिल्मी कलाकार भी शूटिंग करते नजर आएंगे। फिल्मी दुनिया से भी अभिनेता और अभिनेत्री यहां शूटिंग की लोकेशन तलाशने पहुंच रहे हैं। रीवा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने कई एयर लाइंस के डायरेक्टर भी पहुंच रहे हैं। यह भी संभव है कि लंबे समय से रीवा से दिल्ली तक चलने वाली फ्लाइट का इंतजार दो दिन में ही खत्म हो जाए। कई डेलीगेट्स रीवा पहुंच चुके हैं। बड़े डेलीगेट्स शुक्रवार की सुबह से आना शुरू हो जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे।
आपको बता दें कि रीवा में पहली बार दो दिवसीय रीजनल पर्यटन कान्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस पर्यटन कान्क्लेव के माध्यम से विंध्य और रीवा को नई दिशा देने की कोशिश की रही है। यदि यह प्रयास सफल रहा तो विंध्य के लोगों की किस्मत बदलते देर नहीं लगेगी। यहां के पर्यटन स्थलों को दुनियाभर में पहुंचान मिलेगी। शनिवार को इस रीजनल कान्क्लेव का शुभारंभ होने जा रहा है। इसमें करीब 600 से अधिक डेलिगेट्स पहुंच रहे हैं। कई डेलिगेट्स पहुंच भी चुके हैं। जो शेष रह गए हैं। वह शनिवार की सुबह पहुंच जाएंगे। इन डेलीगेट्स में कुछ बड़े चेहरे और नाम भी हैं जो लोगों को चौकाने वाले हैं।
सीएम करेंगे शुभारंभ, प्रभारी मंत्री भी कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 26 जुलाई को रीवा में आयोजित दो दिवसीय रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम कृष्णा राज कपूर आॅडिटोरियम में शाम 5 बजे आरंभ होगा। रीजनल पर्यटन कॉन्क्लेव में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, रीवा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग एवं पर्यटन और संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की विशिष्ट उपस्थिति रहेंगे। कॉन्क्लेव में पर्यटन उद्योग से जुड़े हुए 600 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में संभाग के सभी जिलों के जनप्रतिनिधिगण तथा पर्यटन व्यवसाय से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों की भागीदारी रहेगी।
फिल्म कलाकार और एयरलाइंस के डेलिगेट्स होंगे शामिल
इस कॉन्क्लेव में प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश तिवारी और पंचायत वेबसीरीज की अभिनेत्री सान्विका सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कॉन्क्लेव में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा एयर लाइंस में अलाइंस और एयर इंडिया से भी डेलीगेट्स पहुंच रहे हैं। इनके भी विंध्य से एयर लाइंस शुरू कर अपनी भागीदारी निभाने की संभावना जताई जा रही है। वायु सेवा का भी विस्तार पर्यटन के हिसाब से किया जा सकता है।
सीएम करेंगे टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन
कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहडोल के टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। कॉन्क्लेव में मण्डला, डिंडौरी, सिंगरौली, सीधी और सिवनी जिले में कला और शिल्प केन्द्रों की स्थापना के लिए एजेंसियों के साथ डिजिटल अनुबंध किए जाएंगे। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ यादव आईआरसीटीसी पोर्टल पर पीएम श्री पर्यटन वायुसेवा बुकिंग पोर्टल, होमस्टे आॅनलाइन बुकिंग पोर्टल का लोकार्पण करेंगे। समारोह में मेकमाईट्रिप के साथ चित्रकूट घाट में आध्यात्मिक अनुभूति परियोजना की वर्चुअल माध्यम से आधारशिला रखी जाएगी। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग के विकास के लिए विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। कॉन्क्लेव में 27 जुलाई को ट्रेवल आपरेटर्स, होटल व्यवसायी तथा पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के बीच संवाद और निवेश पर चर्चा की जाएगी। कॉन्क्लेव में आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों तथा पर्यटकों को दी जा रही सुविधाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।