रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच टीम ने तीन वर्षों बाद सघन निरीक्षण किया। टीम ने इलाज की गुणवत्ता, डॉक्टर-स्टाफ की उपलब्धता, ओटी, आईसीयू, मेस और ब्लड बैंक तक की सुविधाओं का अवलोकन किया। शनिवार को टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
3 साल बाद फिर से एनएबीएच की टीम निरीक्षण करने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंची। तीन सदस्यीय टीम ने पूरे दिन अस्पताल का निरीक्षण किया। कोना कोना देखा। मरीजों को मिलने वाले इलाज की गुणवत्ता को परखा गया। मेडिकल रिकार्ड के संधारण की व्यवस्थाएं देखी। इसके अलावा उन सभी वार्डों और विभाग तक टीम गई। जहां से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। पहले दिन का निरीक्षण पूरा हो गया। अब दूसरे दिन यानि शनिवार को पूरे निरीक्षण का सार निकाला जाएगा। टीम अस्पताल प्रबंधन को कमियां बताएंगी। उन्हें सुधार का अवसर देगी। इसके बाद लौट जाएगी।
आपको बता दें कि रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एनएबीए व सर्टिफाइड अस्पताल है। इसी मान्यता को रिन्यू करने के पहले शुक्रवार को एनएबीए की टीम रीवा पहुंची। टीम के आने के पहले पूरा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ही चकाचक नजर आया। डाक्टर से लेकर स्टाफ तक अप टू डेट रहे। सारा काम क्रमबद्ध तरीके से और विधिवत चलता नजर आया। इसके पीछे वजह एनएबीएच की टीम का निरीक्षण था। एनएबीएच की टीम ने शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। इसमें तीन सदस्य शामिल रहे। दो पुरुष और एक महिला सदस्य शामिल रहे। टीम में एनएबीएच प्राचार्य एसेसर डॉ प्रतिभा, डॉ रवि शंकर और सिलविया मैथ्यू शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने निरीक्षण की शुरूआत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पांचवे तल से की। सबसे पहले उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट का अवलोकन किया। इसके बाद चौथी मंजिल में संचालित सीवीटीएस आईसीयू, कार्डियोलॉजी विभाग के आईसीयू और वार्ड का निरीक्षण किया। इसके बाद यूरोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग पहुंची। फिर पैथालॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग में पहुंच कर निरीक्षण की। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और इलाज आदि का अवलोकन किया। स्टाफ और डॉक्टरों की उपलब्धता की तरफ भी ध्यान दिया गया। फिर नीचे पहुंच कर ओपीडी, पर्ची काउंटर, एक्सरे, सोनोग्राफी, सीटी स्केन सेंटर आदि का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने इसके बाद आक्सीजन प्लांट का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उनकी नजर उन सभी व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर थी जो मरीजों को उनके मापदंड में मिलने चाहिए थे। निरीक्षण फिलहाल पूरे दिन चलता रहा। शनिवार को भी टीम निरीक्षण में छूटे प्वाइंट को कवर करेगी। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर वापस लौट जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का एनएबीएच सर्टिफिकेट बरकरार रहेगा।
इन जगहों पर भी पहुंची टीम
वैसे तो यह निरीक्षण सिर्फ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का रहा लेकिन संजय गांधी अस्पताल भी इसे जुड़ा हुआ है। वहां से भी मरीज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती होते हैं। संजय गांधी अस्पताल में संचालित मेस से भोजन और ब्लड बैंक से खून पहुंचता है। यही वजह है कि टीम ने मेस, ब्लड बैंक और एसजीएमएच के ओपीडी का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा बच्चा वार्ड का भी टीम ने निरीक्षण किया। पहले दिन का निरीक्षण पूरा हो गया है। निरीक्षण के दौरान टीम अस्पताल की व्यवस्थाओं से काफी खुश नजर आईं। अब जो भी कमियां उनकी नजर में होंगी। वह शनिवार को प्रबंधन को बता कर जाएंगी। इन कमियों को टीम पूरा करने के लिए समय भी देंगी। इसके बाद ही एनएबीएच सर्टिफिकेट जारी होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।