रीवा नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने बकायादारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रतिदिन 10 बड़े व्यावसायिक बकायादारों की तालाबंदी, 3 करोड़ रुपये सेवा प्रभार वसूली लक्ष्य और जलकर बकायादारों के नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही शुरू की गई। वार्ड 16 में नाले पर बने अतिक्रमण को भी हटाया गया।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने शुक्रवार को राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक ली। व्यावसायिक एरियर्स की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि तालाबंदी की कार्यवाही से बड़े बकायादार टैक्स जमा कर रहे हैं। परन्तु 30 हजार रुपये से अधिक के 157 बकायादारों ने टैक्स नहीं जमा किया है। जिनके खिलाफ अभियान चला कर तालाबंदी करने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने कहा कि ऐसे व्यावसायिक बकायादार जो अब तक टैक्स जमा नहीं किए है। उनमें से प्रतिदिन 10 बड़े बकायादारों को चिन्हित कर 3 दिवस के भीतर तालाबंदी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। वार्डवार वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान लक्ष्य अनुरूप न्यूनतम वसूली करने वाले दो सहायक राजस्व निरीक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन वार्डों में 50 प्रतिशत से कम वसूली दर्ज की गई है, वहां सहायक राजस्व अधिकारी को वसूली कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में वार्डवार पोर्टल पर की गई डुप्लिकेट आईडी फ्रीज करने की कार्यवाही की जानकारी ली। आयुक्त ने निर्देश दिए कि जो भी डुप्लिकेट आईडी शेष हैं, उन्हें शीघ्र फ्रीज किया जाए।
नाले के ऊपर बने अतिक्रमण को हटाया
निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार शुक्रवार को वार्ड 16 अंतर्गत नाले के ऊपर अतिक्रमण कर टायर पंचर की दुकान लगाई गई थी। जिसे तत्काल अतिक्रमण दल ने हटाने की कार्रवाई की एवं वी-2 माल के बगल से गोमती रखकर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया। इसी प्रकार वार्ड 16 में पाल पैलेस के बगल से एसके टावर वाली रोड में नाले के ऊपर गोमती रखकर अतिक्रमण किया गया था। जिसे अतिक्रमण दल द्वारा जेसीबी मशीन से हटाये जाने के साथ ही स्थान खाली कराये जाने की कार्यवाही की गई।
3 करोड़ रुपये सेवा प्रभार वसूली का लक्ष्य
सरकारी कार्यालयों एवं भवनों की सेवा प्रभार की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने आगामी 15 दिनों में 3 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने 13 सितम्बर को होने वाली लोक अदालत के लिए सभी बकायादारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों को लगातार संपर्क कर एरियर्स वसूली कराने के लिए कहा। बैठक में प्रकाश द्विवेदी, एमएस सिद्दीकी, रामनरेश तिवारी, नीलेश चतुवेर्दी, रावेन्द्र सिंह, रविप्रकाश मिश्र, सहायक राजस्व निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
जलकर के 60 बकायादार चिन्हित
नगर निगम द्वारा जलकर के बड़े बकायादारो पर वसूली का अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा 50 हजार से अधिक 60 बकायादारो को चिन्हित किया गया है। निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देशानुसार जलकर बकाया वसूली हेतु नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। शहर में जलकर बकायादारो को जलकर राशि बकाया होने पर नोटिस जारी कर राशि जमा करने की सूचना उपरांत भी बकाया राशि जमा न करने पर नल विच्छेद करने की कार्यवाही की गई। वार्ड क्र. 38 फिल्टर हाउस के बगल में रानी तालाब बिछिया रोड़ में बुद्धसेन वर्मा पिता कामता प्रसाद वर्मा की बकाया राशि रू. 111040 न जमा करने तथा लंबित जलकर के कारण नल कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया। उक्त कार्यवाही में नगर निगम का जलकर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।