रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में मोबाइल कारोबारी के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मास्टरमाइंड बदमाश मोहम्मद वकील उर्फ शाहिल को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। आरोपी पर आधा दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
बिछिया थाना क्षेत्र के कुठुलिया स्थित गुलाब बाग में मोबाइल कारोबारी के घर में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले मास्टर माइंड शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुये हैं। वहीं अन्य बदमाशों की तलाश जारी है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को मोबाइल कारोबारी मोहम्मद आकिब पुत्र बब्बू खान निवासी गुलाब बाग ने थाना में शिकायत दर्ज कराया था कि 19 अगस्त को अपनी मां के घर घोघर चला गया था। इस दौरान घर में ताला लगा हुआ था। अगले दिन यानी 20 अगस्त को अपने गुलाब बाग स्थित घर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर जाने पर पता चला कि बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर में रखा लाखों रुपये कीमत का जेवरात व नकदी पार हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया था। इस दौरान पता चला कि घटना को शातिर बदमाश मोहम्मद वकील उर्फ शाहिल पुत्र शेख मोहम्मद 32 वर्ष निवासी बलियारी रोड बैढ़न ने अंजाम दिया है। लिहाजा पुलिस टीम को बैढ़न भेजा गया, जहां से बदमाश पकड़ में आ गया। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना कबूल किया। लिहाजा बदमाश के निशानदेही पर चोरी गये जेवरात को बरामद किया गया है। वहीं अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पूर्व से दर्ज हैं आधा दर्जन मामले
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश काफी शातिर है। जिसके खिलाफ रीवा शहर समेत बैढ़न के थानों में आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। जिसमें चोरी, लूटपाट आदि शामिल है। वहीं उसके गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जिनके पकड़े जाने से क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।