रीवा-पुणे के यात्रियों के लिए खुशखबरी! 3 अगस्त को रीवा-पुणे नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन करेंगे, जबकि रीवा व सतना में स्थानीय जनप्रतिनिधि ट्रेन को रवाना करेंगे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रीवा-पुणे नई ट्रेन को पटरी पर उतारने की तिथि अब फाइनल हो गई है। 2 महीने से ट्रेन चलाने का चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया है। 3 अगस्त को रीवा-पुणे ट्रेन हो हरी झंडी मिलेगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि पहले फेरे में इनागरल स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसके बाद गाड़ी का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 3 अगस्त को रीवा-पुणे इनॉरगल स्पेशल ट्रेन सुबह 10.50 पर रेल मंत्री अश्विनी वैश्णव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विडियों कॉन्फे्रंसिंग के माध्यम से व रीवा स्टेशन में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम की तैयारियों जोरों से चल रही है। सतना स्टेशन में लगभग दोपहर 12 बजे आएगी । यहां सांसद गणेश सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि 29 मई को रेल मंत्री अश्वनी वैश्णव ने मप्र से रीवा- पुणे समेत तीन नई टेÑन चलाने की घोषणा की थी। इस ट्रेन को संचालित करने के लिए रेलवे ने प्रस्तावित ट्रेन नंबर एवं टाइमिंग जारी कर दी है।
हफ्ते में एक दिन संचालन
बताया गया कि अप-डाउन की गाड़ी संख्या 20151/52 रीवा-पुणे नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। अप गाड़ी संख्या 20152 रीवा-पुणे एक्सप्रेस हफ्ते के प्रत्येक बुधवार को रीवा से सुबह 6.45 पर चलेगी जो सतना साढ़े 7 बजे आएगी और अगले दिन पुणे सुबह 9.45 पर पहुंचेगी। वहीं डाउन गाड़ी संख्या 20151 पुणे-रीवा एक्सप्रेस हफ्ते के प्रत्येक गुरुवार को पुणे से दोपहर 3.15 पर चलेगी जो अगले दिन सतना शाम 4.32 पर आएगी और रीवा साढ़े 5 बजे पहुंचेगी।
3 बार बदला प्रोग्राम
बताया गया कि रीवा-पुणे नई ट्रेन के परिचालन को लेकर 3 बार चलाने की तिथि टाली जा चुुकी है। अब एक बार फिर से प्रोग्राम तय किया गया है। जानकारों के अनुसार जून माह में ही गाड़ी की टाइमिंग जारी कर दी गई थी, वहीं इस गाड़ी का रैक भी रीवा भेज दिया गया था। स्टेशन में गाड़ी को लेकर प्रोग्राम कहां होना है इसके लिए स्थल चयनित किया जा रहा है।
सांसद सतना ने दिल्ली के लिए मांगी वन्दे भारत ट्रेन
सांसद गणेश सिंह ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और दो महत्वपूर्ण मांगें रखीं। सांसद ने मांग की है कि रीवा-सतना से पुणे के लिए नई यात्री गाड़ी का स्टॉपेज मैहर रेलवे स्टेशन पर दिया जाए। मैहर मां शारदा की पवित्र शक्तिपीठ है और देशभर से लोग मां शारदा के दर्शन के लिए आते हैं। सांसद ने मांग की है कि सतना से मानिकपुर, बांदा, कानपुर होकर दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए। सतना जिले में चित्रकूट है, जहां भगवान श्री राम ने अपना 11 वर्षों का वनवास बिताया था और लाखों लोग रोज आते हैं। सतना पश्चिम मध्य रेलवे का सर्वाधिक आय देने वाला स्टेशन है और पास में शक्तिपीठ मैहर माता का मंदिर और मुकुंदपुर में व्हाइट टाइगर सफारी भी है। रीवा-पुणे नई साप्ताहिक ट्रेन को रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।