रीवा जिले में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य समाप्त हो गया है। 13.90 लाख मतदाताओं में से करीब 85 हजार 533 मतदाता नहीं मिल पाए, जिनके फार्म जमा नहीं हुए। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अब ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण काम खत्म हो गया। निर्वाचन आयोग ने डेट नहीं बढ़ाई। अब जिनके फार्म जमा नहीं होंगे, उनके नाम कटेंगे। नाम कटने वालों की संख्या करीब 85 हजार है। इनके फार्म ही कलेक्ट नहीं हुए। बीएलओ ने इन्हें लाख तलाशने की कोशिश की लेकिन मिले नहीं। सर्वाधिक रीवा विधानसभा से 30 हजार मिसिंग हैं।
मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य खत्म हो गया। निर्वाचन आयोग ने दो मर्तबा तिथि बढ़ाई, इसके बाद भी लोगों की तलाश खत्म नहीं हुई। 18 दिसंबर तक फार्म जमा करने की अंतिम तिथि थी। अब अंतिम फीडिंग चल रही है। रीवा जिला में 13 लाख 90 हजार 667 मतदाता दर्ज थे। इन सभी को तलाशना था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरी टीम लगा दी थी। बीएलओ के साथ सहायक और इसके अलावा सुपरवाइजर तक को लगाया था। नोडल बनाए गए थे। लाख कोशिशों के बाद भी करीब 85 हजार 533 मतदाता नहीं मिले। ऐसा नहीं है कि सभी नहीं मिले। कुछ के नाम कई विधानसभा में भी जुड़े थे। उनके भी नाम काटे गए हैं। उनके फार्म वापस नहीं आए। गहन पुनरीक्षण के तहत फार्म जमा करने की तिथि खत्म हो गई है। अब जिनके फार्म जमा नहीं हुए। उनके नाम मतदाता सूची से भी हटाए जाएंगे। इसके बाद यदि कोई वोटर सामने आता है तो उसे दावा आपत्ति का मौका दिया जाएगा।
सबसे अधिक रीवा और सबसे कम सिरमौर में मिसिंग
गहन पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदाता सूची में दर्ज मतदाओं का मिलान किया जा रहा था। जो वोटर दर्ज हैं उनका भौतिक सत्यापन किया जा रहा था। इसमें सर्वाधिक वोटर रीवा विधानसभा से मिसिंग हैं। इनकी संख्या 32 हजार 404 है। इसी तरह सबसे कम मतदाता जो नहीं मिले उनकी संख्या सिरमौर विधानसभा में 6421 रही।
14 हजार वोटर ट्रैस ही नहीं हो पाए
रीवा जिला में एसआईआर सर्वे के दौरान ऐसे भी वोटरों के नाम सामने आए जिनका कहीं अता पता नहीं चला। करीब 14 हजार वोटरों के नाम मतदाता सूची में तो दर्ज थे लेकिन जब बीएलओ तलाशने पहुंचे तो कोई उनके बारे में जानकारी ही नहीं दे पाया। कब आए और कब चले गए किसी को नहीं पता।
करीब 16 हजार मतदाता कहीं और शिफ्ट हो गए
रीवा शहर है। यहां हर साल छात्र पढ़ने आते हैं। कई जिलों से लोग मजदूरी करने भी आते हैं। यहां अस्थाई तौर पर रहते हैं लेकिन उनके नाम भी वोटरलिस्ट में जोड़ दिया गया था। जब बीएलओ वार्डों में इनके नाम का फार्म लेकर तलाशने पहुंचे तो मौके पर मिले ही नहीं, कहीं और जा चुके थे। जिन मकान और जगह पर इनका एड्रेस दर्ज था। वहां इन वोटरों का पता ही नहीं चला। फार्म जमा ही नहीं हुए। ऐसे वोटरों की संख्या करीब 16 हजार है। रीवा जिला में ऐसे वोटर 45 हजार रहे जो मिले ही नहीं। अब इन सभी के नाम कटेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।